Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, वाहन चालक समेत अन्य आरोपियों के मेडिकल को कराने बचते रहे पुलिस अधिकारी

भोपाल। आधी रात जियो पेट्रोल पंप में लापरवाही से वाहन चलाते कार ने मशीन को उड़ा दिया। हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, कार टकराने के बाद अनहोनी की आशंका के चलते कई लोग दहशत में आ गए थे। यह पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।
पंप की तीन नंबर मशीन को उड़ा दिया
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना 25—26 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। कार (Car) एसिंट कंपनी की है जिसका नंबर एमपी—04—वायवाय—1185 है। वह जेल रोड पर स्थित जियो पेट्रोल पंप (Jio Petrol Pump) पर पहुंची थी। लेकिन, उसके चालक ने कार पर नियंत्रण नहीं रखा और पंप की तीन नंबर मशीन को उड़ा दिया। यह देखकर वहां मौजूद कर्मचारी अर्शलान और गगन भाग खड़े हुए। उन्हें लगा कि कार टकराने के बाद आग लगने से वहां धमाका हो सकता है। लेकिन, मैनेजर सरफराज अली पिता शहजाद अली उम्र 34 साल बाहर निकले। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम किया और मौके पर ही कार वालों को दबोच लिया। सरफराज अली (Sarfaraz Ali) कोहेफिजा स्थित गोयल फिजा अपार्टमेंट (Goyal Fiza Apartments) में रहते हैं। पुलिस ने उनकी ही शिकायत पर 27 अप्रैल को प्रकरण 174/26 दर्ज किया है। लेकिन, कार में सवार लोगों और उनसे जुड़ी जानकारी नहीं बताई। इसके अलावा कार चालक के मेडिकल करने को लेकर भी स्थिति साफ नहीं की गई। जियो पेट्रोल पंप की तरफ से मशीन को हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट बनाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।