Bhopal News: गुजरात के बड़ौदा में पति है जनरल मैनेजर, इकलौती बेटी दिल्ली में रहकर कर रही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी

भोपाल। घर के भीतर सोने के बाद एक महिला बिस्तर से नहीं उठी। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। वह वृद्ध सास-ससुर के साथ रहती थी। पति गुजरात की एक कंपनी में जनरल मैनेजर है। जबकि इकलौती बेटी दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारियां कर रही हैं। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मधुमेह और रक्तचाप से संबंधित बीमारियों से थी ग्रसित
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना सोनागिरी (Sonagiri) इलाके में हुई। यहां प्रियंका वर्मा पति मनीष वर्मा उम्र 46 साल रहती थी। पति मनीष वर्मा (Manish Verma) बड़ौदा में स्थित एक कंपनी के जनरल मैनेजर हैं। प्रियंका वर्मा (Priyanka Verma) एक दिन पहले सहेली के घर से लौटी थी। उनके पास रिश्तेदार महेंद्र आते रहते थे। वह रिश्ते में मुंहबोले भाई लगते हैं। वह 26 अप्रैल की सुबह घर पहुंचे तो काफी देर तक पहली मंजिल पर स्थित प्रियंका वर्मा ने कमरा नहीं खोला। खिड़की से झांककर देखा तो वह बेसुध हालत में बिस्तर पर थी। जिसके बाद वयोवृद्ध ससुर डीके वर्मा (DK Verma) उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह सूचना पुलिस को दी गई। पिपलानी पुलिस ने मर्ग 32/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई चंद्रभान सिंह (ASI Chandrabhan Singh) कर रहे हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला को मिर्गी का दौरा आता था। इसके अलावा मधुमेह और रक्तचाप से संबंधित रोग था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।