Bhopal News: राजस्थान पुलिस के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Share

Bhopal News: कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने कोहेफिजा पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Bhopal News
थाना कोहेफिजा भोपाल

भोपाल। राजस्थान सायबर क्राइम की एक गोपनीय कार्रवाई ने बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। दरअसल, गुपचुप तरीके से कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस घटना के खिलाफ पूर्व विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

तीनों युवकों की सुरक्षित वापसी की मांग

जानकारी के अनुसार इस संबंध में थाने के भीतर आवेदन मोहम्मद आमिर (Mohammed Amir) ने दिया है। उनका आरोप है कि उनके भांजे बिलाल खान (Bilal Khan) और दो साथियों निखिल, इनाम को राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) अपने साथ गुमराह करके ले गई। परिवार से बोला गया कि उसे कोर्ट ले जा रहे हैं। जिसके बाद उनका अभी तक कोई पता नहीं चल रहा है। तीनों की गिरफ्तारी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया (Former Chief Minister Vasundhara Raje Scindia) के पत्र को वायरल करने को लेकर की गई है। राजस्थान पुलिस के पास इस पत्र को मार्फ बताकर शिकायत हुई थी। पूर्व विधायक पीसी शर्मा (PC Sharma) ने कहा कि तीनों युवकों की सुरक्षित वापसी की जाए। इस संबंध में प्रशासन और पुलिस के अफसर जिम्मेदारी ले और कोई जानकारी पीड़ित परिवार को दें।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो वाहन आमने—सामने टकराए, मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!