MP Cyber Fraud: केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बैंक से मांगी जाएगी जानकारी

भोपाल। केंद्रीय एजेसियों से आई रिपोर्ट के बाद भेापाल (MP Cyber Fraud) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस ने जालसाजी समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी वे लोग है जिन्होंने म्यूल खाते खुलवाए थे। इन खातों का सायबर फ्रॉड में इस्तेमाल किया गया था। इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। जिसकी निगरानी केंद्रीय एजेंसियां कर रही है।
अपने ठिकाने से फरार चल रहा आरोपी
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार जिस म्यूल खाता (Mule Account) धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है उसकी एफआईआर तेलंगाना और महाराष्ट्र में दर्ज हुई है। इस संबंध में राज्य सायबर मुख्यालय को केंद्रीय एजेंसी ने पत्राचार करके जानकारी भेजी थी। आरोपी दीपक जैन (Deepak Jain) है जो महामाई के बाग में रहना बताया गया है। उसके म्यूल खातों के जरिए तीन लोगों के साथ सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) करके पैसा पहुंचा था। पुलिस को जांच में पता चला है कि हैदराबाद की एक महिला को गुगल मैप रिव्यू और पार्ट टाइम जॉब दिलाने का झांसा देकर पैसा ऐंठा गया था। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट में पैसा लगाने के नाम पर भी इसी खाते का इस्तेमाल हुआ। इस पूरे मामले की जांच और निगरानी का काम राज्य सायबर मुख्यालय और केंद्रीय एजेंसी की तरफ से किया जा रहा है। आरोपी दीपक जैन के खिलाफ ऐशबाग पुलिस ने 22 अप्रैल को प्रकरण 158ध्26 दर्ज किया है। वह फिलहाल अपने ठिकाने से फरार चल रहा है। उसकी तलाश में जानकारियां जुटाकर राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय (State Cyber Police Headquarters) को दी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।