Bhopal News: दो महीने पहले ही दिल्ली से भोपाल आया था परिवार, ब्यूटीशियन का करती थी काम, एसीपी करेंगें मामले की जांच

भोपाल। नेपाली मूल की एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके में हुई थी। यह पूरा घटनाक्रम पति के सामने ही हुआ। वह उसे रोकता रहा लेकिन तब तक विवाहिता ने फांसी लगा ली थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच एसीपी शाहजहांनाबाद संभाग अनिल बाजपेयी करेंगें।
पति के सामने ही की खुदकुशी
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार अनीता कार्की पति राजन साउद उम्र 24 साल सनराइज कॉलोनी (Sunrise Colony) में दो महीना पहले ही किराए से रहने आए थे। इससे पहले परिवार दिल्ली (Delhi) में रहता था। अनीता कार्की (Anita Karki) ब्यूटीशियन का काम करती थी। पति राजन साउद (Rajan Saud) एक होटल में कुक का काम करते हैं। दंपति की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद डेढ़ साल का बच्चा भी है। बेटा फिलहाल नेपाल (Nepal) में स्थित ननिहाल में रहता है। फांसी लगाने की घटना 22 अप्रैल की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। पति होटल में जाने की तैयारी कर रहा था। वह बाथरुम में गया तो पत्नी ने कमरा बंद कर लिया। वह बाहर निकला तो उसे पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाते हुए देख लिया। उसने काफी शोर मचाया और रोकना चाहा। जब वह नहीं मानी तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। हालांकि उससे पहले वह फंदे पर झूल चुकी थी। शाहजहांनाबाद पुलिस ने मर्ग 14/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच करने एसआई विनोद दुबे (SI Vinod Dubey) पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मायके पक्ष के बयानों के बाद ही खुदकुशी की असली वजह पता चल सकेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।