Bhopal Loot News: लूटपाट करने वाले आरोपी की प्रेमिका भी पहुंची थी थाने

Share

Bhopal Loot News: एसएएफ कांस्टेबल की वृद्ध मां के साथ घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपी की तलाश में राजस्थान में पुलिस ने डाला डेरा

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एसएएफ कांस्टेबल की वृद्ध मां पर जानलेवा हमला करने के बाद हुई लूटपाट के मामले में आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है। इस मामले में भोपाल (Bhopal Loot News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस की तरफ से 36 घंटे से पड़ताल कर रही है। इधर, पता चला है कि आरोपी के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है। वहीं उसकी प्रेमिका भी उसके खिलाफ चार दिन पहले शिकायत लेकर थाने में पहुंची थी। जिसे डपटकर भगा दिया गया था।

प्रेमिक को लेकर पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार आरोपी मंगल अहिरवार (Mangal Ahirwar) हैं। वह पहले कोहेफिजा (Kohefiza) थाना क्षेत्र स्थित सिंगारचोली (Singarcholi) में रहता था। उसके खिलाफ मारपीट समेत कई अन्य प्रकरण दर्ज है। उसका पत्नी के साथ विवाद चलता था। यह विवाद उसकी प्रेमिका को लेकर था। इसके बाद वह करोद इलाके में किराए से रहने चला गया था। सीसीटीवी कैमरे में उसकी पहचान होने के बाद उसकी गिरफ्तारी पत्रक के नमूनों की मदद से उसकी तलाश शुरु की गई। इस दौरान वह राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी के लिए लगाए गए फेस रीडिंग वाले कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद उसकी राजस्थान (Rajasthan)  में होने की जानकारी पुलिस को पता चली। जिसके बाद एक टीम भोपाल से उसे दबोचने के लिए रवाना हो गई है। इधर, छोला मंदिर थाने की लापरवाही भी उजागर हुई है। पुलिस को पता चला है कि मंगल अहिरवार की प्रेमिका के साथ चार दिन पहले विवाद हुआ था। वह थाने भी पहुंची थी लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान ही नहीं लिया। आरोपी की धरपकड़ को लेकर डीसीपी जोन-4 मयूर खंडेलवाल (DCP Mayur Khandelwal) ने बताया कि अभी वह नहीं मिला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कुछ टीमें बनाई गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टक्कर मारने के बाद रिपेयरिंग का पैसा मांगने पर बवाल

वृद्धा को सर्जरी कराना हुआ जरुरी

निशातपुरा (Nishatpura) स्थित कृष्णा कॉलोनी (Krishna Colony) में 21 अप्रैल की सुबह लगभग नौ बजे घर के भीतर घुसकर लूटपाट हुई थी। हमलावर ने सिर पर पैविंग ब्लॉक से वार किया था। जिसमें शैल कुमारी मिश्रा  पति देवेंद्र मिश्रा उम्र 65 साल गंभीर रुप से जख्मी है। उसे घर के भीतर लहुलूहान हालत में दूध देने वाले व्यक्ति ने देखा था। उनके पति देवेंद्र मिश्रा (Devendra Mishra) एसएएफ (SAF) में तैनात थे। शैल कुमारी मिश्रा (Shail Kumari Mishra) के दो बेटे और चार बेटियां हैं। जिसमें एक बेटा कंपनी में नौकरी करता है। पति के निधन के बाद दूसरे बेटे कांशीनाथ मिश्रा को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी सीमा द्विवेदी (Seema Diwedi) कृष्णा कॉलोनी के नजदीक रहती है। कांशीनाथ मिश्रा (Kashinath Mishra) की पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी लगी है। इसलिए वह वृद्ध मां को बहन सीमा द्विवेदी को सचेत करके गए थे। वृद्ध को पहले कल्याण अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर पर माथे और आंख के नजदीक पत्थर से वार हुआ है। अरेरा कॉलोनी स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती वृद्धा की सर्जरी को चिकित्सकों ने जरुरी बताया है। आरोपी कान के टॉप्स और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर फरार है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: रंगदारी दिखाने वाले को तीन साल की सजा
Don`t copy text!