Bhopal News: उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालय को निशाना बनाने वाले आरोपी ने कबूली वाहन चोरी

भोपाल। सामरिक महत्व वाले सतपुड़ा भवन को चोरों ने निशाना बनाया। वारदात के लिए उच्च शिक्षा विभाग को चुना गया। जिसमें भोपाल (Bhopal News) शहर की अरेरा हिल्स थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने प्रकरण के आरोपी को दबोच लिया है। उसने सतपुड़ा भवन के नजदीक से वाहन चोरी करना भी कबूला है।
कॉपर वायर चोरी करते दबोचा
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को थाने में आनंद बाकेकर पिता मधुकर बाकेकर उम्र 32 साल ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। वे शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) में स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। आनंद बाकेकर (Anand Bakekar) उच्च शिक्षा विभाग में राज्य परियोजना संचालनालय में विशेष कर्त्तव्य अधिकारी हैं। सतपुड़ा भवन (Satpura Bhawan) के खंड-ब में दो एसी कॉपर वायर चोरी करते संदेही को दबोचा था। हालांकि आवेदन पर 16 अप्रैल को प्रकरण 74/26 दर्ज किया। लेकिन, यह घटना 14 अप्रैल को हुई थी। दो दिनों तक मामले की जांच में हुई देरी को लेकर वजह जानने का प्रयास किया तो इसमें पुलिस ने चुप्पी साध ली। पुलिस ने इस मामले में विशाल गिरी पिता दिनेश गिरी उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया है। वह भीम नगर (Bheem Nagar) बस्ती में रहता है। उसके कब्जे से 30 हजार रुपए का एसी कॉपर वायर मिला है। उसने पूछताछ में बताया कि वह इससे पहले सतपुडा भवन की पार्किग से एक्टिवा भी चोरी कर चुका है। पुलिस ने उससे चोरी के दो वाहनों को बरामद किया है। विशाल गिरी (Vishal Giri) अरेरा हिल्स थाने का निगरानी बदमाश भी है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट समेत 25 प्रकरण पहले से दर्ज है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।