Bhopal Breaking News: मीडिया कवरेज करने से कैमरामेन को रोका, हंगामा होने पर थाने के रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

भोपाल। दिल्ली से आई पुलिस की एक टीम ने कोलार रोड से तीन युवतियों को पकड़ा है। प्राथमिक रुप से भोपाल (Bhopal Breaking News) शहर के कोलार रोड थाना पुलिस को पता चला है कि उनकी वहां गुमशुदगी दर्ज थी। यह कार्रवाई करते वक्त मीडिया कवरेज करने पर दिल्ली पुलिस के साथ कहासुनी भी हुई थी।
तीनों युवतियों पर गुमशुदगी फिर उसके बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज था
जानकारी के अनुसार यह दबिश 16 अप्रैल की सुबह चार बजे डी—सेक्टर में दी गई। युवतियां लगभग एक सप्ताह से यहां पहले होटल में ठहरी थी। उसके बाद उसी होटल के सामने रहने वाले एक व्यक्ति के कमरे में वह पीजी बनकर तीन दिन से रहने लगी। तीनों युवतियों के पास पैसा खत्म हो गया था। जिसके कमरे में वह ठहरी थी उसका मकान मालिक ग्वालियर जिले में रहता है। तीनों युवतियों की दिल्ली (Delhi) के जाफराबाद (Jafrabad) थाने में गुमशुदगी फिर उसके बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज था। तीनों युवतियों को 16 अप्रैल की सुबह लगभग आठ बजे कार (Car) से ले जाया जाने लगा। उसी दौरान एक कैमरामेन उसे कवर करने लगा तो पुलिसकर्मियों ने मीडिया को कवरेज करने से रोका। इस कारण वहां गर्मागर्मी वाले हालात बने। जिसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कोलार रोड (Kolar Road) थाने के रोजनामचे में रिपोर्ट दर्ज कराई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।