Bhopal News: सोशल वर्कर महिला को मां-बेटे ने पीटा

Share

Bhopal News: पूर्व से चला आ रहा विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मां-बेटे ने प्लास्टिक की पाईप से एक महिला को बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान महिला का मोबाइल भी टूटकर चकनाचूर हो गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा है।

चाय दुकान के भीतर भी महिला को पीटा

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल को थाने में 42 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला समाजसेवा का काम करती है ओर अविवाहित है। घटना 12 अप्रैल की शाम लगभग छह बजे हुई थी। उस वक्त पीड़िता चर्च से घर लौट रही थी। वह रैपिडो से प्रेम प्याली (Prem Pyali)  चाय दुकान के सामने पहुंची। वह उतरकर पैदल जाने लगी। तभी वहां खड़े आरोपी हरेंद्र सिंह (Harendra Singh) ने कमेंट कर दिया। विरोध करने पर वह उससे गाली-गलौज करने लगा। दोनों के बीच चल रहे विवाद की खबर हरेंद्र सिंह की मां शोभा सिंह (Shobha Singh) को पता चली तो वह भी आ गई। दोनों मां-बेटे ने उसे प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए चाय दुकान के भीतर जाकर शरण ली। लेकिन, आरोपी मां-बेटे दुकान के भीतर भी घुसकर उसे पीटने लगे। दोनों को काफी मशक्कत के बाद लोगों ने मारपीट करने से रोकते हुए पुलिस को बुलाया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में 13 अप्रैल की सुबह मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 207/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी मां-बेटे की गिरफ्तारी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!