Bhopal News: ऑटो में सवार महिलाओं ने मंगलसूत्र चोरी किया

Share

Bhopal News: डेढ़ महीने बाद पुलिस ने दर्ज किया सामान्य चोरी का मामला

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। ऑटो में सवार एक महिला का मंगलसूत्र चोरी चला गया। जिसकी कीमत पुलिस ने नहीं बताई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके में हुई है। वारदात लगभग डेढ़ महीना पूर्व हुई थी। जिसकी एफआईआर अब दर्ज की गई है।

ऑटो में तीन-चार महिलाएं पहले से सवार थी

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार मुन्नी बाई प्रजापति पति बटनलाल प्रजापति उम्र 55 साल बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र स्थित होलीपुरा वार्ड-15 में रहती हैं। वह थाने में 01 अप्रैल को बेटे मुकेश प्रजापति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी। मुन्नी बाई प्रजापति (Munni Bai Prajapati) ने पुलिस को बताया कि वह 7 फरवरी को घोडानक्कास स्थित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई थी। अगले दिन वह दोपहर साढ़े बारह बजे घर वापस जाने के लिए घोडा नक्कास से सवारी ऑटो (Auto) में सवार हुई थीं। उसी ऑटो में तीन-चार महिलाएं पहले से सवार थी। वह सिंधी कॉलोनी पहुंचकर ऑटो से बैरसिया बस स्टेंड (Berasia Bus Stand) पर उतर गई। वह जब अपने घर पहुंची तो उनका पहना हुआ मंगलसूत्र नहीं मिला। पुलिस ने उनसे बिल भी मांगा था। जिसके संबंध में पंद्रह साल पुराना मंगलसूत्र बताकर उसका कोई दस्तावेज उनके पास होने से इंकार कर दिया। मामले की जांच हवलदार गजराज सिंह (HC Gajraj Singh) की तरफ से की जा रही है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 171/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot: बारह दिन बाद भी ढ़ाई लाख की लूट पुलिस के लिए बनी पहेली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!