Bhopal News: खेत में बिजली का कनेक्शन करते वक्त हुआ था हादसा, शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। बिजली के तार जोड़ते वक्त लगे करंट से एक किसान की झुलसकर मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर वह जांच के बिंदु तय करेगी।
खेत पर पानी देते समय हुआ हादसा
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार करण सिंह जाटव पिता हरलाल जाटव उम्र 50 साल ग्राम रोंधिया में रहते हैं। वह खेती—किसानी का काम करते हैं। करण सिंह जाटव (Karan Singh Jatav) 30 मार्च सुबह गांव के नजदीक स्थित खेत पर गए थे। वहां पानी देने के लिए स्टार्टर के तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। जिस कारण उनकी मौत हो गई। परिजन तलाशते वहां पहुंचे तो वह बेसुध मिले। उन्हें बैरसिया अस्पताल (Berasia Hospital) ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच हवलदार रामनिवास ओझा (HC Ramnivas Ojha) कर रहे हैं। पुलिस ने बिजली सप्लाई को लेकर कंपनी से रिपोर्ट मांगी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।