Bhopal Fraud News: बाबा बनकर घरों की जानकारी बताकर जेवरात उतार ले गया बदमाश

Share

Bhopal Fraud News: पुलिस को भनक भी नहीं लगी, दो महिलाओं को बनाया निशाना, वारदात पर पुलिस ने पर्दा डाला

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस मुखबिर तंत्र की एक कथित बाबा ने पोल खोलकर रख दी। दरअसल, बाबा की शक्ल में घुम रहे बदमाश ने कई महिलाओं के जेवरात झांसा देकर उतरवा लिए। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस कर रही है। इस पूरे मामले को पुलिस ने दबाकर रखा था। हालांकि गुपचुप तरीके से इस मामले में प्रकरण दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।

एक ही अंदाज में वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में प्रीति मालवीय पति दिनेश मालवीय उम्र 32 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। उसके ही प्रकरण में अन्य महिलाओं के साथ हुई वारदात को भी पुलिस ने शामिल करके प्रकरण को मीडिया की नजर से बचा लिया। प्रीति मालवीय (Preeti Malviya) बैरसिया में स्थित हरसिद्धी कॉलोनी (Harsiddhi Colony) में रहती है। वारदात 13 मार्च को हुई थी। उसी दिन जालसाज आरोपी ने सुनीता कुशवाहा पति उमाशंकर कुशवाहा के साथ भी वारदात की थी। प्रीति मालवीय और सुनीता कुशवाहा (Sunita Kushwah) के जालसाज मंगलसूत्र ले गया है। जिसकी कीमत पुलिस ने 50 हजार रुपए बताई है। बैरसिया थाना पुलिस ने इस मामले में गुपचुप तरीके से 17 मार्च को प्रकरण 164/26 दर्ज किया था। यह जानकारी मीडिया में लीक न हो इसके लिए थाना पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए थे। पुलिस दोनों महिलाओं के साथ हुए फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को अभी तक दबोच नहीं सकी है। आरोपी ने दोनों महिलाओं के साथ एक ही अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है। वह महिलाओं से उनका रिश्तेदार बताकर मिला। उसने परिवार के कई लोगों के नाम और उनके बारे में भी बताया। इसके बाद जालसाज ने दोनों महिलाओं के घरों पर संकट और दोष होने का झांसा दिया। गेहूं के साथ रुमाल में मंगलसूत्र यह बोलकर उसने बांधकर दिया था कि उसे सोमवार को ही खोलना। जब उसे खोला गया तो उसमें मंगलसूत्र गायब था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिर पर डंडा मारकर लहुलूहान किया 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!