Bhopal News: आदित्य बनकर शादाब ने कॉलेज की छात्रा को इंस्टाग्राम के जरिए जाल में फंसाया, मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कर रहा था मजबूर

भोपाल। राजधानी में पिछले ही महीने केरला लव स्टोरी का भाग दो फिल्म का प्रदर्शन हुआ था। हिंदू युवतियों को कई संगठनों की तरफ से मुफ्त में फिल्म भी दिखाई गई थी। इसके बावजूद हिंदू समाज की युवतियों में अभी भी जागरुकता की कमी है। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाने में पहुंचा है। यहां कॉलेज की एक छात्रा केरला लव स्टोरी की तरह झांसे में फंस गई और उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया गया।
इंस्टा आईडी से हुई थी पहचान
जानकारी के अनुसार घटना स्थल ग्वालियर (Gwalior) जिले का होने के कारण केस डायरी वहां भेज दी गई। पीड़िता 28 मार्च को अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाने में पहुंची थी। वह मूलत: बैतूल (Betul) जिले की रहने वाली है। यहां कॉलेज में चतुर्थ वर्ष में वह पढ़ाई कर रही है। उसकी जनवरी, 2025 में आदित्य नाम के एक युवक के इंस्टा आईडी से पहचान हुई थी। उसका हिंदू नाम पढ़कर पहले उसके साथ चैटिंग होती थी। इस दौरान फोन पर बातचीत होने लगी। पीड़िता आदित्य नाम के लड़के को पसंद भी करने लगी। आरोपी ने उसे झांसा देकर ग्वालियर के जनकगंज (Janakganj) में एक बार बुलाया। यहां उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उस वक्त पीड़िता को अहसास हुआ कि वह केरला स्टोरी की तरह फंस गई है। उसने पता लगाया तो आरोपी का मूल नाम शादाब निकला। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के अलावा नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने लगा। वह उसको धमकाते हुए बदनाम करने की भी धमकी दे रहा था। जिस कारण छात्रा काफी दिनों तक सहमी रही। उसने यह पूरा घटनाक्रम अपनी सहेलियों को बताया तो उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद अशोका गार्डन थाना पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज करके केस डायरी ग्वालियर जिला पुलिस को भेज दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।