Bhopal News: खाल का बटुआ बनाने के बाद मंदिर किनारे फेंंक दिया था अवशेष

Share

Bhopal News: पशुपालक समेत दो आरोपियों को पांच दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, हिंदू संगठनों की तरफ से धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाकर किया था चक्काजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। काली मंदिर के नजदीक पांच दिन पहले मिले मवेशी के अवशेष के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र का है। इससे पहले हिंदू संगठनों की तरफ से थाने के सामने प्रदर्शन करके आधी रात को जमकर घेराव किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाओं के भड़काने का प्रकरण दर्ज किया था।

पडिया की खाल से बनाया बटुआ

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में 23 मार्च को भानू हिंदू उर्फ शुभम आर्य पिता स्वर्गीय रामसेवक आर्य की तरफ से प्रकरण दर्ज किया गया था। वह इब्राहिमगंज (Ibrahimganj) स्थित नगर भवानी में रहते हैं। शुभम आर्य उर्फ भानू हिंदू (Shubham Arya@ Bhanu@Hindu)  जय मां भवानी (Jai Maa Bhawani) हिंदू संगठन के अध्यक्ष भी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की तरफ से सैंकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसके बाद दो दिन पूर्व पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला। पुलिस को पता चला कि जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र स्थित अहीर मोहल्ला में सुनील यादव उर्फ नंदू  (Sunil Yadav@Nandu) रहते हैं। उनके घर पर भैंसे भी पली हुई है। उनके यहां एक भैस ने पडिया का जन्म दिया था। जिसकी 22 मार्च को मौत हो गई थी। इस सूचना पुलिस ने सुनील यादव उर्फ नंदू पिता मा्रंगीलाल यादव उम्र 45 साल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पडिया की मौत के बाद फूल सिंह चौधरी (Phool Singh Chaudhry) को बुलाया था। वह मृत मवेशियों की खाल से बटुआ बनाने का काम करता है। पुलिस ने फूल सिंह चौधरी पिता हेमराज चौधरी उम्र 65 साल को हिरासत में लिया। वह बैरखेड़ी बाजाफ्ता में रहता है। उसने बताया कि मवेशी की खाल निकालने के बाद वह प्लास्टिक की बोरी में अपनी मोटर साइकिल में उसे लोड करके मंदिर के नजदीक तालाब किनारे फेंक दिया था। वह तैरता हुआ किनारे कैसे आया और फिर बाहर किसने निकाला वह नहीं जानता है। पुलिस ने मोटर साइकिल के अलावा लोहे की दुरी, रस्सी के अलावा बटुआ भी जब्त कर लिया है। बटुआ उसी पडिया की खाल से बना था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बाइक का पहिया लगने पर बवाल, छुरियां मारी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!