Bhopal News: शराब दुकान के सामने ऑटो चालक के साथ हुआ था विवाद, प्रकरण दर्ज

भोपाल। हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक व्यक्ति पर कटर से गले के पास कई वार किए। हर बार वह अपने हाथों को आगे करके अपनी जान बचा सका। भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। लेकिन, आरोपी अभी फरार चल रहा है।
बुरी तरह हुआ लहुलूहान
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शाहिद पिता अब्दुल रकीब उम्र 38 साल ऑटो चालक हैं। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र स्थित बड़ वाली मस्जिद के नजदीक रहता है। शाहिद 26 मार्च की शाम लगभग साढ़े पांच बजे सवारी लेकर गौतम नगर स्थित डीआईजी बंगला पर पहुंचा। यहां सवारी उतारकर वह शराब दुकान में चला गया। यहां शराब पीते वक्त वहां पर अरबाज उर्फ फुंसी (Arbaz@Funsi) आ गया। वह टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाने का हिस्ट्रीशीटर (History-Sheete) है। उसके साथ बदमाश की बहस शुरु हो गई। जिसके बाद उसने अपने पास रखा पेपर काटने के काम आने वाला कटर (Cutter) निकाला और उसे कई बार शाहिद के गले के पास मारना चाहा। हर बार उसने अपना हाथ आगे करके अपनी जान बचाई। हाथ में कटर के कई वार लगने पर वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। गौतम नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 145/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, अड़ीबाजी समेत एक दर्जन से अधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।