Bhopal Cyber Fraud: गृहस्थी का सारा सामान डेढ़ लाख रुपए में बेचने फेसबुक में दिया था झांसा

भोपाल। आईबी से रिटायर्ड एक अधिकारी सायबर फ्रॉड का शिकार बन गए। उन्हें फेसबुक पर एक विज्ञापन मिला था। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान डेढ़ लाख रुपए में बेचने का झांसा देकर रकम ऐंठी गई। इस मामले में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
फेसबुक पर देखा था विज्ञापन
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार रविंद्र डोंगे (Ravindra Donge) आईबी (IB) से रिटायर्ड अधिकारी हैं। फिलहाल महिन्द्रा टाउनशिप (Mahindra Township) कॉलोनी मेें वे रहते हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक फेसबुक (Facebook) पर विज्ञापन देखा था। जिसमें आर्मी अधिकारी होने के चलते ट्रांसफर के कारण घरेलू सामान डेढ़ लाख रुपए में बेचने की पोस्ट दी गई थी। उस नंबर पर उन्होंने संपर्क किया तो तीन किस्त में उस नंबर पर पैसा डाल दिया गया। जिस अधिकारी के नाम पर यह पोस्ट डाली गई थी वह सैन्य अधिकारी हैं। जब रविंद्र डोंगे ने उनसे संपर्क किया तो पता चला कि उनका तबादला हुआ ही नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने सामान बेचने की पोस्ट भी नहीं डाली थी। इस कारण उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो थाने में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मोबाइल नंबर के जरिए जालसाजों की जानकारी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।