Bhopal News: नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी है माता-पिता, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

भोपाल। जंगल में जाकर पेड़ से लटककर एक नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आत्महत्या की कोई ठोस वजह पता नहीं चल पाई है।
तीन भाईयों में सबसे बड़ा था
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 20 मार्च की शाम राहगीरों की मदद से पता चली थी। बबूल के पेड़ पर शव लटका मिला था। वहां मौजूद भीड़ ने बताया कि शव विष्णु नरवारे पिता जितेंद्र नरवारे उम्र 16 साल का है। वह नजदीक ही बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) स्थित रविदास नगर (Ravidas Nagar) में रहता था। मामले की जांच करने एसआई संजय शुक्ला (SI Sanjay Shukla) पहुंचे थे। तलाशी लेने पर पुलिस को विष्णु नरवारे (Vishnu Narware) की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। जांच में पता चला कि वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। जबकि चौथी छोटी बहन है। पिता जितेंद्र नरवारे (Jitendra Narware) नगर निगम (Nagar Nigam) में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। गोविंदपुरा पुलिस ने मर्ग 20/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।