Bhopal News: पति की मौत के बाद लिव इन में रहने वाली महिला पहुंची थाने

Share

Bhopal News: आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया

Bhopal News
महिला पर घरेलू हिंसा और यौनात्याचार— साभार चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक विधवा महिला से बलात्कार किया गया है। पीड़िता के पति की मौत के बाद वह लिव इन में आरोपी के साथ रहती थी। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पहले पति से हैं दो बच्चे

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 13—14 जुलाई की रात लगभग साढ़े बारह बजे धारा 376 2एन कई बार बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। घटना जुलाई, 2017 से चली आ रही है। यह घटना शंकर खदान इलाके की है। पीड़िता जिसकी उम्र 38 साल है उसने रामकुमार सेन (Ramkumar Sen) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया पीड़िता खदान में नौकरी करती है। पति की पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पहले पति से उसके दो बच्चे भी है। पति की मौत के बाद वह आरोपी रामकुमार सेन के साथ लिव इन में रहती थी। आरोपी मजदूरी का काम करता है। वह शादी करने की बात से इंकार करके भाग गया। पीड़िता और आरोपी रायसेन के बेगमगंज इलाके में रहते हैं। आरोपी फिलहाल करोंद इलाके में रहता है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ब्रिज बना रही कंपनी के लोहे का सरिया सिक्यारिेटी गार्ड पर गिरा
Don`t copy text!