Bhopal News: पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिलाबदर बदमाश

Share

Bhopal News: पुलिस कमिश्नर ने तीन महीने के लिए राजधानी और उसके आस-पास जिलों में नहीं रहने के दिए थे आदेश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। थाने का जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार हुआ है। उसे तीन महीने के लिए जिलाबदर किया गया था। जिसकी अवधि समाप्त होने में अभी भी दस दिन बाकी हैं। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र का है। उससे पहले वह क्षेत्र में घुमते मिलने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

तीन महीने के लिए हुआ था जिलाबदर

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी सोम कुचबुंदिया पिता स्वर्गीय धरमू कुचबुंदिया उम्र 30 साल है। वह तलैया थाना क्षेत्र स्थित इतवारा के पास तिलक मार्केट (Tilak Market) में रहता है। उसे सेंट्रल लायब्रेरी के पास मैदान के नजदीक से दबोचा गया। आरोपी सोम कुचबुंदिया (Som Kuchbundia)  को 30 दिसंबर को तीन महीने के लिए जिलाबदर किया गया था। उसके खिलाफ दर्जनों प्रकरण अवैध तरीके से गांजा बेचने, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ तलैया पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला 83/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गुनगा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई
Don`t copy text!