Bhopal News: बाइक सवार दंपति को ट्रैवल्स बस ने उड़ाया

Share

Bhopal News: मौके पर ही दर्दनाक मौत, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज, ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार ट्रैवल्स बस ने बाइक सवार दंपति को उड़ा दिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात के बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई है। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब यात्री बस अपने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जिसने भी दुर्घटना देखी वह सिहर उठा

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस ने बताया बाइक पर मोहर सिंह रैकवार पिता श्याम लाल रैकवार उम्र 55 साल चला रहे थे। वे गनुगा (Gunga) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बनीखेड़ी में रहते थ। वह प्रायवेट नौकरी करते थे। मोहर सिंह रैकवार (Mohar Singh Raikwar) 12 मार्च की दोपहर लगभग बारह बजे ग्राम नंदगांव जा रहे थे। उनके साथ बाइक (Bike)  पर 45 वर्षीय पत्नी उमा बाई रैकवार (Uma Bai Raikwar) भी थी। जब दोनों गुरुकुल कॉलेज (Gurukul College) के पास पहुंचे तो बैरसिया की तरफ से आ रही यात्री बस (Travels Bus) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दंपति हवा में ही काफी देर उछले। पत्नी सड़क पर गिरी और पति सड़क पर गिरने के बाद कुछ मीटर तक घिसटाता चला गया। यह दर्दनाक हादसे की आवाज यात्री बस में बैठे सवारियों को भी महसूस हुई। सवारियों ने विरोध किया तो आरोपी वाहन चालक बस को लावारिस छोड़कर मौके से भाग गया। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 15-16/26 कायम करने के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे वेंडर को ब्लैड मारकर जख्मी किया

हादसे में जख्मी ने दम तोड़ा

इधर, बैरसिया में हुए एक अन्य दुर्घटना में जख्मी कमल अहिरवार पिता नन्दू लाल अहिरवार उम्र 36 साल की मौत हो गई। वह बरखेड़ी बरामद में रहने वाले रोहित दांगी (Rohit Dangi) के यहां हाली का काम करता था। कमल अहिरवार (Kamal Ahirwar) अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में रहता था जो 7 मार्च को रंगपंचमी पर लगने वाले देव बरखेड़ी स्थित मेला देखने पहुंचा था। वहां लौटते वक्त वह बरखेड़ी बरामद होकर अपने घर लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह पैदल गांव के बाहर पहुंचा तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान 12 मार्च के तड़के उसकी मौत हो गई। बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग 14/26 कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच एएसआई उमाशंकर शर्मा (ASI Umashankar Sharma) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आदतन बदमाशों ने बरसाए चाकू, चार जख्मी, काउंटर केस दर्ज 
Don`t copy text!