Bhopal News: युवक ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: आत्महत्या से पहले पत्नी की बड़ी बहन को व्हाट्स एप पर ऑडियो और टेक्सट मैसेज भेजे

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऐसा करने से पहले उसने पत्नी की बड़ी बहन को मोबाइल पर ऑडियो मैसेज और टेक्सट मैसेज भेजे थे। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात की ईटखेड़ी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल जब्त कर लिया है।

काफी तनाव में चल रहा था युवक

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार केशव धानक पिता घिसीलाल धानक उम्र 27 साल जगदीशपुरा (Jagdishpura) स्थित गंज मौहल्ला में रहते थे। वह क्रेन में ड्रायवरी का काम करते थे। केशव धानक (Keshav Dhanak) तीन भाई है। जिसमें वह मंझला था। वह छोटे भाई अमन धानक (Aman Dhanak) के साथ रहता है। बड़े भाई और केशव धानक की पत्नी कृष्णा धानक (Krishna Dhanak) से उसकी नहीं बनती थी। इसलिए दोनों अक्सर विवाद करके थाने आ जाती थी। इन्हीं परेशानियों के चलते वह उनसे अलग होकर सुखी सेवनिया इलाके में रहने चला गया था। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद उसको पत्नी और उसकी बड़ी बहन अक्सर हत्या कराने और महिला संबंधित प्रकरण में झूठा फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती थी। जिस कारण वह काफी तनाव में भी चल रहा था। उसका 11 मार्च की शाम लगभग पांच बजे फांसी के फंदे पर शव लटका मिला था। पुलिस को मोबाइल (Mobile) पर चार ऑडियो मैसेज मिले हैं। जिसमेें उसके पत्नी की बड़ी बहन की धमकियों के अलावा पत्नी से चैटिंग परेशानी से संबंधित हैं। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई नवीन कुमार (SI Naveen Kumar) ने बताया कि मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने वाले पति को दोहरा आजीवन कारावास

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!