Bhopal News: पार्किंग विवाद पर ऑटो चालक पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: टेबल लगाकर कारोबार करने वले आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। जगह के विवाद पर एक व्यक्ति ने एक ऑटो चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके गले पर चाकू का वार लगा है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की टीला जमालपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

गर्दन के पास लगा चाकू का वार

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार नईम उल्ला पिता वहीद उल्ला उम्र 33 साल इंद्रा नगर में रहते हैं। वे सवारी ऑटो चलाते हैं। नईम उल्ला (Naeem Ullah) 05 मार्च की दोपहर करीब डेढ़ बजे कपड़ा मार्केट के ऑटो स्टेंड पर सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी वहां पर इंद्रा नगर (Indra Nagar) में रहने वाला शन्नू वहां आया। वह एक टेबल लेकर पहुंचा था। उसका कहना था कि ऑटो (Auto) वहां से हटाए। वह उस जगह पर दुकान लगाता है। इस बात पर विरोध जताते हुए नईम उल्ला बोले यह तो ऑटो के लिए पार्किंग स्टेंड हैं। यहां से शुरु हुआ वाद-विवाद कुछ देर बाद गाली-गलौज में बदल गया। इसके बाद आरोपी शन्नू ने चाकू निकाला और ऑटो में बैठे चालक पर उसने बरसाना शुरु कर दिया। चाकू का एक वार गर्दन के पास लगा है। इसके अलावा चाकू से वार करके ऑटो को भी आरोपी ने नुकसान पहुंचाया। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने गंभीर रुप से जख्मी हुए ऑटो चालक की शिकायत पर प्रकरण 55/26 दर्ज कर लिया। लेकिन, आरोपी शन्नू को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें:   Indore Brutal Murder News: जिस व्यक्ति की हत्या हुुई उसके कातिल के मोबाइल में पत्नी के साथ मिली चैट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!