Bhopal News: किराए से रहने वाल युवक ने चाकू मारा

Share

Bhopal News: पूर्व में हुआ था विवाद, जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। चाकू मारकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। यह हमला जख्मी युवक की मौसी की बेटी के मकान में किराए से रहने वाले व्यक्ति ने किया। जिसके साथ उसका पुराना विवाद चला आ रहा है।

हमलावर के साथ पूर्व में हुआ था विवाद

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार हमले में अंकित जख्मी हैं। उसको पेट और गर्दन के पास छुरी का वार लगा है। उसको गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत उसकी मौसी की बेटी रुपा जोशी पति सुरेश जोशी उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। वह सेमरा के पास कैलाश नगर (Kailash Nagar) में रहती हैं। हमला मोहित राव (Mohit Rao) ने किया था जो कि रूपा जोशी (Roopa Joshi) के मकान में किराए से रहता है। पुलिस को रुपा जोशी ने बताया कि कुछ महीना पूर्व भी अंकित का हमलावर के साथ विवाद हुआ था। अंकित मौसेरी बहन के पड़ोस में ही रहता है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी मोहित राव के खिलाफ प्रकरण 81/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र मिश्रा (HC Dharmendra Mishra) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: सीएम हाउस में तैनात अफसर के घर चोरी
Don`t copy text!