Bhopal Breaking News: ग्यारह दिन के भीतर में दूसरी बार पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

Share

Bhopal Breaking News: कैंपस कराया गया खाली, डॉग स्कवायड समेत सभी सुरक्षा इंतजाम के साथ पड़ताल जारी

Bhopal Breaking News
टीसीआई

भोपाल। पीपुल्स यूनिवर्सिटी को 11 दिन केे भीतर में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके चलते एहतियातन पूरा कैंपस खाली करा लिया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Breaking News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। मौके पर डॉग स्क्वायड समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। यह धमकी मेल के जरिए मिली थी।

डाक्टरों और छात्रों को बाहर निकाला

इससे पहले आए ईमेल में साइनाइड गैस वाले बम (Bomb) से ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। धमाका दोपहर सवा 12 बजे करने का दावा किया गया था। इस ताजा मेल में भी उसी समय को आधार बनाया गया। परिसर से डाक्टरों और छात्रों को बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बम निरोधी और डॉग स्क्वायड का दस्ता मौके पर पहुंचा। धमकी भरा मेल पीपुल्स यूनिवर्सिटी (People’s University) के डीन को अधिकारिक मेल आईडी पर 02 मार्च की सुबह मिला था। मेडिकल कालेज के साथ टीम ने पीपुल्स के सभी संस्थानों डेंटल कालेज, हॉस्टल आदि को बारीकी से चेक किया जा रहा है। इससे पहले 19 फरवरी को धमकी मिली थी। उस वक्त मिली धमकी की जांच सायबर क्राइम (Cyber Crime) अब तक नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Breaking News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मंदिर—मस्जिद बैर कराते मेल कराती मधुशाला...
Don`t copy text!