Bhopal News: मियां—बीबी राजी तो पीट गया काजी

Share

Bhopal News: निकाह और तलाक करने वाले कजियात के दफ्तर में दोनों पक्षों ने मिलकर पीटा, दस दिन बाद थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कजियात के कार्यालय में एक काजी के साथ जमकर मारपीट हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। घटना लगभग दस दिन पुरानी है जिसमें अब काजी की तरफ से आवेदन दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वर—वधु दोनों पक्षों ने पीटा

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार काजी वकील अहमद पिता हमीद खान उम्र 37 साल की तरफ से थाने में आवेदन दिया गया था। उन्होंने बताया क वे हनुमानगंज स्थित कारगिल कॉलोनी (Kargeel Colony) में रहते हैं। वे ताजुल मस्जिद के पास काला दरवाजा के नजदीक कजियात में तलाक—निकाह कराने का काम करते हैं। काजी बकील अहमद (Qazi Bakil Ahmed) के पास 3 फरवरी को करोद स्थित हनीफ कॉलोनी (Haneef Colony) में रहने वाला लड़की का पक्ष आया था। पीड़ित उबेश था जो अपनी बेटी का तलाक चाहता था। काजी वकील अहमद ने बताया कि तलाक होने तक हर रोज एक हजार रुपए का खर्च आता है। तलाक से पहले काउंसलिंग भी होती है। इस कारण लड़के पक्ष की तरफ से फुरकान पिता अनवर, अच्छे मियां, अनवर मियां से बातचीत करके दोनों पक्षों को 18 फरवरी को कजियात में बुलाया गया। दोनों पक्षों का विवाद काजी सराफत रहमानी (Qazi Sarafat Rahmani) के सामने भेजा गया। लेकिन, आरोपी फुरकान, अच्छे मियां और अनवर मियां बोले कि उनका तो एक ही दिन में तलाक (Talaq) होने वाला था। इसी बात को लेकर वहां विवाद की स्थिति बनी। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने गाली—गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। उसी दौरान लड़की पक्ष की तरफ से उबेस भी उनके साथ गाली—गलौज करते हुए काजी को पीटने लगे। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 97/26 थाना पुलिस ने वर—वधु दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण में आरोपी बनाया है। इधर, एफआईआर में देरी को लेकर पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष रमजान में व्यस्त होने के चलते उस वक्त नहीं आया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला थाना जहां एफआईआर से पहले काउसलिंग जरुरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!