Bhopal News: आधा किलो चरस के साथ बदमाश हत्थे चढ़े

Share

Bhopal News: बैतूल से सप्लाई देने आए पैडलर के साथ खरीदने वाले को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। करीब आधा किलो चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। भोपाल (Bhopal News) शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस को खबर मिली थी कि बैतूल से एक पैडलर यह माल खपाने आ रहा है। जिसे लेते रंगे हाथों क्राइम ब्रांच ने दबोचा। बरामद चरस की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में हो चुका गिरफ्तार

क्राइम ​ब्रांच (Ctime Branch) थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित टीआईटी मैदान के पास दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से 495 ग्राम चरस (Charas) बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी शेख आरिफ पिता शेख फारुख उम्र 44 साल और राजा मियां पिता मोहम्मद जमील उम्र 51 साल है। शेख आरिफ (Shaikh Arif) मूलत: बैतूल (Betul) जिले के कोठी बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह पूर्व में ग्वालियर (Gwalior) जिले के पड़ाव थाने में 2010 में दर्ज चोरी के दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा शेख आरिफ की 2019 में भोपाल के एमपी नगर थाने में 2019 में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार हुआ था। इसी तरह भोपाल क्राइम ब्रांच राजा मिया (Raja Miya) को 2019 में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में गिरफ्तार कर चुकी है। वह ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित बाग फरहत अफजा में रहता है। शेख आरिफ चरस की सप्लाई करने भोपाल आया था। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल भी बरामद हुए है। जिनकी कॉल डिटेल के आधार पर आगे की सप्लाई रूट का पता लगाकर मुख्य सप्लायर की जानकारी जुटाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सातवीं बटालियन के पास लाश मिली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!