Bhopal News: बंधक बनाकर युवती से बलात्कार

Share

Bhopal News: एक ही बिल्डिंग में किराए से अलग—अलग कमरे में रहता है परिवार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव विवाहिता को कमरे में बंधक बनाकर ज्यादती करने का मामला सामने आया है। भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

किराए से रहता था आरोपी

निशातपुरा  (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 20 साल है। वह मूलत: राजगढ़ (Rajgarh) जिले की रहने वाली है। पति मजदूरी करने जाता है। दंपति यहां करोद (Karond) इलाके में किराए के मकान में रहते है। उसी मकान में आरोपी भी किराए से रहता था। आरोपी नजीराबाद (Nazirabad) थाना क्षेत्र के खजूरिया कला गांव में रहता है। आरोपी 22 दिसंबर की दोपहर लगभग बारह बजे बहाना बनाकर पीड़िता के कमरे में घुसा। पीड़िता सामान लेने किचन में गई तो उसने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसको धमकाते हुए उसके साथ ज्यादती की। आरोपी यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम पति के आने पर बताया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 23 दिसंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 984/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी नहीं की है। वह भी मजदूरी करता है जिसकी उम्र 44 साल है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज अपराधों की जानकारी निकाली जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक की टक्कर से हुई मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!