Bhopal Political News: निष्कासित भाजयुमो नेता ने वीडियो वायरल होने के बाद लगाई फांसी

Share

Bhopal Political News: गंभीर हालत में पुष्पांजली अस्पताल में कराया गया भर्ती, लिव इन पार्टनर बोली साजिश के पीछे कांग्रेस विधायक के समर्थक, पुलिस पर आरोप उनके नाम सीधे लिखने की बजाय अज्ञात लिखा

Bhopal Political News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा से निष्कासित नेता ने 11 सितंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। इससे दो दिन पूर्व नेता का अपनी लिव इन पार्टनर के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इधर, घटना  (Bhopal Political News) के बाद लिव इन पार्टनर भी साथ आई। उसने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक के दबाव में पुलिस ने नामजद एफआईआर उनके खिलाफ दर्ज नहीं की।

कांग्रेस विधायक के समर्थकों ने की है शरारत

इस मामले में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित (Abhishek Purohit) ने महामंत्री के पद से हटा दिया था। उसी दिन पुलिस ने उसकी लिव इन पार्टनर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें मामला आपत्तिजनक वीडियो (Video Viral) को बनाकर वायरल करने का दर्ज किया था। इधर, निष्कासित नेता की खुदकुशी के प्रयास के बाद उसकी लिव इन पार्टनर का वीडियो बयान आया। नेता पहले से शादीशुदा है और वह पत्नी से अलग लिव इन पार्टनर के साथ रहता है। जिस महिला का वीडियो वायरल हुआ था उसने अपना पक्ष मीडिया में जारी किया। उसने कहा कि वह शादी करने वाली थी। जिन्होंने शरारत की है वे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Congress MLA Arif Masood) के समर्थक है। उसने पुलिस को उन चारों संदेहियों के नाम भी बताए थे। उन्हें सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत फंसाकर सामाजिक बदनाम करके राजनीति के क्षेत्र में छवि धूमिल करने के लिए यह किया गया। महिला ने उन चारों युवकों के भी नाम बताए। उसका यह भी कहना है कि यह नाम पुलिस को भी बताए थे। लेकिन, विधायक का दबाव था इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस पर आरोप भी है कि एफआईआर में संदेहियों को खुदकुशी का प्रयास करने वाले का दोस्त बताया गया है। घटना के संबंध में अस्पताल ने पुलिस को भी जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नर्सिग कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!