Bhopal News: तीन स्थानों पर लिव इन पार्टनरों ने धोखा देकर किया दुष्कर्म

Share

Bhopal News: जबलपुर रेलवे में तैनात कर्मचारी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ ज्यादती करने का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने ज्यादती के पांच प्रकरण दर्ज किए हैं। इसमें तीन प्रकरण लिव इन रिलेशन से संबंधित हैं। जिसमें आरोपियों ने शारीरिक संबंध जीवन भर साथ निभाने का बोलकर बनाए थे। यह सारी घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद, अयोध्या नगर, कोलार रोड, गोविंदपुरा और छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। इसमें एक आरोपी जबलपुर रेलवे में तैनात हैं।

शांदी का झांसा देकर बनाये संबंध

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय पीड़िता ने 27 अगस्त को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह मूलत: बैतूल (Betul) जिले की रहने वाली है। वह कॉल सेंटर में जॉब करती थी। उसकी इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी विवेक जालवंशी (Vivek Jalvanshi) से एक साल पहले पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत फिर मुलाकातें होने लगी। आरोपी विवेक जालवंशी जबलपुर (Jabalpur) में रहता है और वहां रेलवे (Railway) में तैनात हैं। उसने पीड़िता की बहन से भी उसके साथ शादी करने की बात बोली थी। दोनों बहनें अकेली रहती हैं। उनके माता—पिता का निधन हो चुका है। आरोपी ने उसको झांसा देकर भरासे में लिया और अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने से मुकर रहा है तो मामला थाने पहुंचा। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 399/25 दर्ज कर लिया है। इधर, गोंविदपुरा (Govindpura) में रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती के साथ ज्यादती हुई है। आरोपी उसके पड़ोस में ही रहता है। उसने भी शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए थे। शादी की बारी आई तो आरोपी गोविंदपुरा वाला मकान छोड़कर रायसेन (Raisen) जिले के गैरतंगज में भाग गया। दोनों मामलों के आरोपियों की अभी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 55/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: कमरे में पहुंचा दोस्त, सुहागरात का किया सत्यनाश

बदनाम करने की दी धमकी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

वहीं छोला मंंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय महिला के साथ आरोपी शिवम मेहरा (Shivam Mehra) ने ज्यादती की। पीड़िता शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे है। पीड़िता कुछ समय पूर्व पति से विवाद हो गया था। इस कारण वह अलग रहती थी। तभी पति का दोस्त  शिवम मेहरा  उससे मेलजोल करने आता था। पति एम्बुलेंस चलाता है। आरोपी ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने की बात से मुकर रहा है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 474/25 दर्ज कर लिया है। इसी तरह अयोध्या (Ayodhya Nagar) नगर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय विवाहिता के साथ ज्यादती की गई। यह वारदात पहली बार 25 जनवरी, 2025 को हुई थी। उस वक्त पीड़िता के घर पर कोई नहीं था। उसके घर दूर का रिश्तेदार उमेश विश्वकर्मा (Umesh Vishwakarma) आता—जाता था। उसने जबरिया उसके साथ संबंध बनाए। फिर इसके कुछ महीने बाद वह उसको दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोल रहा था। पीड़िता ने इंकार किया तो वह उसको बदनाम करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम उसने पति को बताया और वह थाने पहुंची। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 371/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोलार रोड (Kolar Road) में विधवा महिला के साथ आरोपी बबलू तोमर (Bablu Tomar) ने ज्यादती की। आरोपी बबलू तोमर पहले से शादीशुदा भी है। उसके बच्चे हैं जिनकी शादी की उम्र हो चुकी है। पीड़िता की उम्र 28 साल है। उससे आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर 2020 से लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। जब पीड़िता ने शादी के लिए बोला तो वह कहने लगा कि वह पहले बच्चों की शादी करेगा उसके बाद उससे सात फेरे लगा। यदि ऐसा नहीं किया तो उसके बच्चों की शादी में समस्या आएगी। इसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। जिस कारण वह प्रकरण दर्ज कराने थाने पहुंच गई। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 506/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: चोरों को घरों में जेवर—नगदी की बजाए मिल रहे गेहूं—चावल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!