Bhopal Cop News: घर पर बाथरुम से निकलने के बाद गिर गए थे, भांजा ले गया था नेशनल अस्पताल

भोपाल। एमपी पुलिस में एएसआई की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वे बाथरूम से बाहर आ रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। जिसके बाद वे अचानक गिर गए थे। उन्हें परिजन अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बाथरूम से बाहर आते समय अचानक गिरे
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार नरेंद्र जोशी (Narendra Joshi) पिता स्वर्गीय शिव नारायण जोशी उम्र 59 साल सेमरा के पास कैलाश नगर (Kailash Nagar) में रहते थे। वह मूलत: उज्जैन (Ujjain) जिले के रहने वाले थे। वे पुलिस विभाग (Police Department) में चार दशक पूर्व भर्ती हुए थे। वे 2027 में सेवानिवृत होने वाले थे। नरेंद्रजोशी की फिलहाल भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम (Police Control Room) में ड्यूटी लगी हुई थी। उनकी पत्नी बीमार रहती है। जिस कारण वह उज्जैन में स्थित ससुराल में इकलौती बेटी के साथ रहती है। वे भोपाल में बहन के साथ रहते थे। बहन भी पुलिस विभाग में तैनात हैं। उनकी साली और साढ़ू भाई भी पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। नरेंद्र जोशी दो दिन पूर्व कंट्रोल रुम में ही अपने साथियों से शरीर में असामान्य गतिविधियों को लेकर बातचीत कर रहे थे। लेकिन, 20 अगस्त की सुबह वे बाथरूम से बाहर आने के बाद अचानक गिर गए। उन्हें भांजा हर्ष नेशनल अस्पताल (National Hospital) ले गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई है। मामले की जांच एएसआई सुरमन सिंह (ASI Surman Singh) कर रहे है। अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग 48/25 कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुभाष नगर विश्राम घाट में 20 अगस्त की शाम नरेंद्र जोशी की अंत्येष्टि भी कर दी गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।