Bhopal News: गुमठी में घुसकर माल चोरी 

Share

Bhopal News: तंग गलियों में घुसकर बीडी, पान मसाला के पाउच भी ले गए चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गुमठी का ताला तोड़कर चोर हजारों रूपए का माल ले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके में हुई। जहां वारदात हुई वह बेहद तंग गलियों में हैं। चोरों ने नीचे लगी गुमठी का ताला तोड़ा था।

बीडी सिगरेट  उठा ले गए चोर

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार मामले की रिपोर्ट थाने में भोलाराम कुशवाह (Bholaram Kushwah) पिता मोहन सिंह कुशवाह उम्र 37 साल ने दर्ज कराई है। वह राधाकृष्ण कॉलोनी (Radha Krishna Colony) में रहता है। उसकी छोला रोड पर कुशवाह पान पैलेस (Kushwah Paan Palace) नाम से गुमठी है। चोरी का पता भोलाराम कुशवाह को 13 सितंबर को तब चला जब वह दुकान खोलने पहुंचा। पुलिस ने 684/23 धारा 461 (गुमठी का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है। दुकान से पान मसाले का सामान के अलावा बीडी सिगरेट चोर उठा ले गए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Police Innovation : अमेरिका के 911 नंबर की तरह एमपी में अब 112
Don`t copy text!