Bhopal News: पैदल जा रहे युवकों पर चढ़ाया ऑटो 

Share

Bhopal News: पार्ट टाइम कैटरिंग का काम करने वाला इंजीनियरिंग छात्र जख्मी, दो दोस्तों ने बचाई जान, चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। इंजीनियरिंग छात्र को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ पैदल घर की तरफ जा रहा था। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया इलाके की है। टक्कर मारने वाले ऑटो का नंबर पता चल गया है। जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

इस कारण पैदल जा रहे थे तीनों युवक

सूखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत जख्मी युवक के दोस्त सोहेल शेख (Sohel Shaikh) पिता शरीफ शेख उम्र 20 साल ने दर्ज कराई है। वह कोच फैक्ट्री के नजदीक गायत्री नगर (Gaytri Nagar) में रहता है। सोहेले शेख इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है। इसके अलावा वह पार्ट टाइम कैटरिंग में जाकर वैटर का भी काम करता है। उसने बताया कि दुर्घटना 18 मई की रात को करीब साढ़े 12 बजे हुई थी। सोहेल शेख के साथ दोस्त कुनाल कङक और गौरव भी थे। रात अधिक होने के कारण घर जाने का साधन नहीं मिला था। इस कारण तीनों पैदल जा रहे थे। तभी तेज़ रफ्तार ऑटो एमपी—04—आरबी—7757 आया। तीनों ने संभलने का प्रयास किया लेकिन कुनाल कङक उसकी चपेट में आ गया। जख्मी युवक के पैर में चोटें आई हैं। सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने 123/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का प्रकरण प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Betul Nurse Death Case : सीएमएचओ के खिलाफ मामूली धाराओं में दर्ज होगी FIR
Don`t copy text!