Bhopal News: ग्यारह साल की नाबालिग को किया बैड टच

Share

Bhopal News: नशे की हालत में दुकान पर आए ग्राहक ने की हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांके​तिक चित्र

भोपाल। नशे ने एक युवक को सीखचों के पीछे पहुंचा दिया। वह होश में नहीं था और उसने महज ग्यारह साल की लड़की को बैड टच किया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची ने शोर मचाकर परिजनों से मांगी मदद

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 2 दिसंबर की दोपहर लगभग दो बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 852/22 रात लगभग आठ बजे दर्ज की गई। घटना सेमरा इलाके में हुई है। शिकायत 40 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह घर पर ही छोटी दुकान चलाती है। जिस पर उसकी 11 साल की नाबालिग बैठी हुई थी। तभी नशे की हालत में आरोपी देशराज (Deshraj) आया। उसने नाबालिग को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद 24 वर्षीय देशराज को गिरफ्तार कर लिया। वह अशोका गार्डन स्थित एक कारखाने में नौकरी करता है। आरोपी के खिलाफ धारा 354/9/10 (छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुर्घटना के बाद मैजिक छोड़कर भागा चालक
Don`t copy text!