Uttar Pradesh News: भदोही में भीषण अग्निकांड के बाद सब यह जानकार हुए हैरान!

Share

Uttar Pradesh News: देवी मां का पूरा पंडाल जलकर राख हो गया, पांच व्यक्तियों की मौत हुई लेकिन बैठाई गई प्रतिमा को कुछ नहीं हुआ

Uttar Pradesh News
वह देवी प्रतिमा जिसको भीषण आगजनी में कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

लखनऊ। आग ने सबकुछ तबाह कर दिया। भीषण अग्निकांड में पांच लोगों की मौत भी हो गई। यह भयंकर अग्निकांड उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के भदोही जिले में हुआ है। हादसा दुर्गा पंडाल के भीतर हुआ। उस वक्त पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। रात को हुए इस अग्निकांड से सब विचलित हुए और परेशान दिखे। लेकिन, सुबह हुई तो पूरे कस्बे में इस बात का हल्ला मच गया। दरअसल, जहां यह भीषण अग्निकांड हुआ वहां रखी देवी प्रतिमाओं पर कोई भी खरोंच नहीं आई थी। पुलिस ने दुर्घटनाओं का कारण प्राथमिक जांच में पता लगा लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

दादी और दो नाती की दर्दनाक मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना रविवार रात हुई थी। इस भीषण अग्निकांड में 64 घायलों को बचाकर उपचार के लिए अलग—अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में 42 व्यक्तियों को बनारस तो बाकी चार गंभीर मरीजों को प्रयागराज भेजा गया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त आरती चल रही थी। पंडाल में लगभग 300 श्रद्धालु मौजूद थे। रोशनी के लिए पंडाल में हेलोजन लगाया गया था। उसकी तीखी रोशनी के कारण पंडाल में आग लगी थी। जिसके बाद वहां भगदड़ के साथ चीख—पुकार मच गई। मौके पर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी। गांव में जब यह हल्ला फैला कि देवी प्रतिमा को कुछ नहीं हुआ है तो वहा दूसरे गांवों से भी लोग पहुंचने लगे थे। जिस कारण वहां पुलिस को अतिरिक्त इंतजाम सुरक्षा के लिए करना पड़े। यह दुर्गा पंडाल भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में लगा था। जिन व्यक्तियों की मौत हुई उनमें 10 वर्षीय नवीन, 12 वर्षीय अंकुश सोनी, 45 वर्षीय जया देवी है। जिनके नाम सामने आए हैं वे वृद्धा और उसके दो नाती है। दो अन्य के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
यह भी पढ़ें:   बीजेपी विधायक समेत 7 ने विधवा महिला को बंधक बनाकर एक महीने तक नोंचा
Don`t copy text!