Bhopal News: भदभदा रेलवे स्टेशन के नजदीक लाश मिली 

Share

Bhopal News: जहां लाश मिली उसके कुछ घंटे बाद उसी जगह पर एक व्यक्ति जख्मी हालत में मिला, दोनों व्यक्ति की पहचान बनी पहेली

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। यदि आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो यह समाचार आपसे जुड़ा है। मामला भोपाल शहर से जुड़ा है। भोपाल रेलवे स्टेशन आने से पहले दो स्थान काफी अच्छे लगते हैं। पहला बुदनी मिडघाट वाला क्षेत्र तो दूसरा है भदभदा रेलवे स्टेशन का क्षेत्र। यह क्षेत्र पहाड़ी होने के चलते काफी आकर्षक हैं। इसलिए यहां काफी घटनाएं होती है। ऐसा ही भदभदा रेलवे स्टेशन से पहले पहाड़ी क्षेत्र आता है। यहां रेलवे ट्रैक हल्का से मुड़ता भी है। इसी क्षेत्र के तीन खंभों के बीच यह ताजा दो घटनाएं हुई है। सबसे पहले पुलिस को एक लाश मिली थी। पुलिस ने लाश पहुंचाए कुछ घंटे भी नहीं हुए थे कि एक अन्य जख्मी व्यक्ति ट्रेन से गिरने की सूचना आ गई। यह दोनों मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र के हैं।

सरनैम बता रहा जख्मी

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 28 सितंबर की दोपहर रेलवे से डाउन ट्रेक पर लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 49/22 कायम कर मामले की जांच करने पहुंची। जांच एएसआई सुमेर सिंह (ASI Sumer Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चरवाहे प्रताप ने दुर्गध आने पर झाड़ियां हटाकर देखी तो पुरूष की लाश दिखाई। जिसकी उम्र 25 से 30 साल है। लाश करीब 10 से 15 दिन पुरानी है। चरवाहे ने यह खबर गैंगमेन को दी जिसके बाद जानकारी पुलिस थाने पहुंची। चेहरा पहचानने योग्य नहीं है और उसे किसी जानवर ने भी नोंच लिया है। इसके अलावा जींस पेंट और शर्ट उसने पहन रखी है। लेकिन, कोई पहचान से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। देर रात शव को पीएम के लिए भेजा गया। इसके कुछ घंटे बाद ही भदभदा रेलवे स्टेशन के ही नजदीक 29 अगस्त की सुबह एक अन्य व्यक्ति जख्मी हालत में मिला। उसका एक पैर पहले से खराब है और वह केवल अपना सरनैम शर्मा बता पा रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ईटखेड़ी में चोरी की वारदात
Don`t copy text!