Bhopal News: भेल आर्टीजन समेत हनुमान मंदिर की चोरी बनी पहेली

Share

Bhopal News: दोनों स्थानों से सोने-चांदी के जेवर नकदी समेत लाखों रूपए का माल बटोर ले गए हैं चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भेल आर्टीजन और हनुमान मंदिर में हुई चोरियों की वारदातें पुलिस के लिए पहेली बन गई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) सिटी के पिपलानी और निशातपुरा इलाके में हुई थी। इन दोनों वारदातों को दो दिन बीत गए हैं। पुलिस के पास अब तक कोई ठोस सुराग नहीं हैं।

चोरी गई संपत्ति की कीमत पर सस्पेंस

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 13 अगस्त की रात लगभग पौने नौ बजे 642/22 धारा 454/380 दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी। यह घटना डी-सेक्टर इलाके में हुई थी। जिसकी एफआईआर शिवकुमार पांडे (Shiv Kumar Pandey) ने दर्ज कराई थी। वे भेल में आर्टीजन का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वे घटना वाले दिन दोपहर में लगभग साढ़े बारह बजे परिवार के साथ रायसेन किला घुमने चले गए थे। पड़ोसी दिवाकर ने चोरी की जानकारी शाम छह बजे दी थी। घर से उनकी भांजी का वीवो कंपनी का मोबाइल, बहन का मंगलसूत्र और नकदी 10 हजार रुपए नहीं थे। इसके अलावा पत्नी के मंगलसूत्र, दो अंगूठी, हाथ की सोने की चूड़ी समेत पत्नी की नकदी गायब थी। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत अभी नहीं बताई है। इसी तरह निशातपुरा थाना पुलिस ने 14 अगस्त की सुबह 835/22 धारा 457/380 रात में चोरी का मामला दर्ज किया था। यह मामला राजकुमार अवस्थी पिता भैयालाल अवस्थी (Bhaiyalal Awasthi) उम्र 45 साल की शिकायत पर दर्ज किया था। वे पंचवटी काॅलोनी करोद में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे हनुमान मंदिर के पुजारी हैं। उन्हें बारेलाल पटेल (Barelal Patel) ने मंदिर की दान पेटी का ताला टूटने की जानकारी दी थी। राजकुमार अवस्थी (Rajkumar Awasthi) ने दानपेटी के भीतर 80 हजार रूपए होने की जानकारी दी थी। इस मामले में भी पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   जेके अस्पताल के आईटी मैनेजर की सीएम के साथ तस्वीरें वायरल
Don`t copy text!