Bhopal News : जहर खाकर मजदूर ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News : विदिशा से भोपाल डेयरी में आकर कर रहा था मजदूरी, आत्महत्या की वजह नहीं हुई साफ

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। डेयरी में काम करने वाले एक मजदूर ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। इस मामले की सूचना पुलिस को एम्स अस्पताल से मिली थी। घटना के वक्त परिवार सो रहा था। उल्टियां होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था।

कुछ दिन पहले डेयरी पर नौकरी करने आया

मिसरोद पुलिस को 12 मई की सुबह एम्स अस्पताल से डॉक्टर सौरभ ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान देवेंद्र सिंह पुत्र तोरण सिंह उम्र 20 साल के रुप में हुई। वह ग्राम दीपड़ी मिसरोद में अशोक पाल (Ashok pal) की डेयरी में रहता था। हालांकि परिवार मूलत: विदिशा के लटेरन का रहने वाला है। देवेंद्र सिंह (Devendra Singh) ने 11 मई की रात को जहर का सेवन कर लिया था। सुबह चार बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले गए थे। मामले की जांच एसआई आरएस यादव (ASI RS Yadav) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी आत्महत्या की कोई वजह साफ नहीं हुई है। मिसरोद पुलिस मर्ग 21/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में जारी संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की ​निशानी है। यदि आपको ऐसा महसूस होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यह निशुल्क सेवा है जिसमें चिकित्सक परेशानियों को दूर करने और उसके समाधन के विषय में बताते हैं।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से 15 क्विंटल लोहा लोड करके भागे चोर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!