Bhopal News: भीषण आग से हजारों का नुकसान

Share

Bhopal News: 100 कूलर आग की चपेट में आकर हुए राख

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। फुटपाथ पर बेचने के लिए रखे गए कूलरों में भीषण आग लग गई। आगजनी में करीब 100 कूलर राख में तब्दील हो गए। पुलिस ने नुकसान हुए कूलरों की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की शिकायत पर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आगजनी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

लगा था कूलर मेला

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार 23 मार्च की शाम लगभग चार बजे 144/22 धारा 435 (आगजनी) का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत सुरेंद्र मानिक कॉलोनी अवधपुरी निवासी हरीश चौकसे (Harish Choukse) पिता स्वर्गीय इंदर सिंह चौकसे उम्र 32 साल ने दर्ज कराई है। पीड़ित ने अवधपुरी के नजदीक अयप्पा मंदिर के पास कूलर मेला लगाया था। दुकान में लगभग 5—6 लाख का माल रखा था। घटना 21 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। अचानक दुकान में रखे कूलरों में आग लग गई थी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की थी। लेकिन, आग पर काबू नहीं पा सके। आग बुझाने के लिए फायर बिगेड की गाड़िया बुलाई गई थी। फायर ब्रिगेड कोई मदद करती उससे पहले नुकसान हो चुका था।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: एक दर्जन बाइक चुराने वाले आपे पर आराम करते पुलिस को मिले
Don`t copy text!