Bhopal News: हनुमानगंज में शादीशुदा महिलाओं से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: पति के सामने पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भोपाल सिटी (Bhopal News) के हनुमानगंज इलाके में दो अलग—अलग स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़ (Molestation News) की घटनाएं हुई है। दोनों मामले में आरोपी रिश्तेदार हैं। जिनके खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अन्य धाराओं में एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर ली है। एक मामले की पीड़िता के पति के साथ आरोपियों ने मारपीट भी की है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

शादी में कुछ देर हुआ बवाल

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 22—23 फरवरी की रात लगभग डेढ़ बजे 207/22 मारपीट और छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज हुई है। शिकायत 21 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना दावत शादी हाल के नजदीक हुई थी। तीनों आरोपी उसकी छोटी बहन के देवर है। रविवार उसकी रिश्तेदारी में शादी थी। सभी लोग शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। तभी आरोपी भी वहां ​गदर मचा रहे थे। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। शोरगुल सुनकर पति वहां आ गया। जिसके साथ आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। परिवार के और लोग जब बचाने आए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ धारा 294/323/354/34 (गाली—गलौज, मारपीट, छेड़छाड़ और एक से अधिक आरोपी) के तहत मामला दर्ज किया है।

शोर मचाने पर भागा आरोपी

इधर, फूटा मकबरा निवासी 29 वर्षीय महिला ने उसके जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 205/22 धारा 456/354/354—क/354—घ/323/506 (घर में घुसना, छेड़छाड़, बुरी नीयत से हाथ पकड़ना, पीछा करना, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 27 फरवरी की रात लगभग आठ बजे की है। पति काम से घर नहीं लौटे थे। आरोपी नीचे वाले कमरे में रहता है। अचानक वह पीड़िता के कमरे में घुस गया। पूछने पर आरोपी ने उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश भी की थी। पीड़िता ने ​​विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी। शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकाता हुआ वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मित्रों होटल कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत 

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!