मोदी जी पर कोई उंगली उठाएगा तो हाथ काट देंगे- बीजेपी अध्यक्ष

Share
हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती

मंडी। हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। एक सभा को संबोधित करते हुए सतपाल ने कहा कि मोदी जी की तरफ कोई उंगली उठाएगा तो हम लोग उसकी बाजू काटकर हाथ में पकड़ा देंगे। इससे पहले सतपाल सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मंच से गंदी गाली दे दी थी।

ये भी पढ़ें- बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दी गंदी गाली

लोकसभा चुनाव के प्रचार पर निकले नेताओं ने जुबान पर काबू खो दिया है। हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष का भाषण सुनकर तो यही लगता है कि नेताओं ने संयम के साथ मार्यादाएं भी गिरवी रख दी है। नेता एक दूसरे को अपशब्द कह रहे है। मंच से ही गंदी-गंदी गालियां दी जा रही है। हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 1 मिनट के वीडियो में वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गंदी गाली देते नजर आ रहे है। वीडियो में सतपाल सिंह चौकीदार को चोर कहे जाने पर आक्रोशित नजर आते है। वो राहुल गांधी ही नहीं उनके परिवार को भी जमानती कहते है। यह वीडियो सोलन जिले का बताया जा रहा है। जहां सभा के दौरान सतपाल सिंह ने भाषायी मर्यादा खो दी और राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें:   Congress Leader Hardik Patel राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार
Don`t copy text!