Bhopal News: पूर्व प्रेमिका ने दर्ज कराया मामला तो फांसी पर झूला

Share

Bhopal News: परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया पथराव, मशक्कत के बाद नियंत्रण में आए हालात

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगा ली है। जिसने फांसी लगाई है उसके खिलाफ एक दिन पहले ही मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसने यह मुकदमा दर्ज कराया था वह उसकी पूर्व प्रेमिका थी। दोनों के बीच दूसरी जगह शादी करने को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इस कारण फांसी लगाने वाले युवक ने पूर्व प्रेमिका की तस्वीरें वायरल कर दी थी। मौत के बाद नाराज परिजनों ने काफी हंगामा भी किया। पुलिस पार्टी पर पथराव भी किया गया। हालांकि पुलिस ने मशक्कत के बाद उसको नियंत्रित भी कर लिया।

मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 28 मई की दोपहर लगभग डेढ़ बजे धारा 292/67 के केस दर्ज किया गया था। शिकायत कबीटपुरा निवासी 20 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई थी। इस मामले का आरोपी रोहित पिपरिया (Rohit Pipariya) था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहले दोस्ती थी। उसकी शादी पिछले दिनों तय हुई थी। जिसके बाद वह उसको धमका रहा था कि वह उसके साथ की तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा था। यह बात उसने मंगेतर को बताई और उसके साथ थाने में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच अभी शुरु भी नहीं की थी कि उसकी मौत की खबर आ गई।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालक को बाइक सवार ने पीटा

मंगेतर पर उकसाने का लगाया आरोप

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया (ASP Rajesh Singh Bhadouriya) ने बताया कि 100 क्वार्टर पिपलानी झुग्गी बस्ती में रोहित पिपरिया ने फांसी लगाई है। लाश खंडहर वाले मकान में मिली थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता चला है कि रोहित पिपरिया के खिलाफ शाहजहांनाबाद थाने में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह डर गया था। इसी सदमे में उसने फांसी लगाई है। हालांकि परिजनों का आरोप था कि उसकी हत्या की गई है। परिवार ने आरोप शिकायत दर्ज कराने वाली लड़की के परिजनों पर लगाए। भारी हंगामा हुआ। रोहित पिपरिया के रिश्तेदारों ने पुलिस पार्टी पर पथराव भी किया। पुलिस बल को बुलाया गया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

Don`t copy text!