Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं ने मांगी पुलिस से मदद

Share

Bhopal News: महिलाओं के परिजनों और रिश्तेदारों ने की थी मारपीट की घटनाएं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) घरेलू हिंसा से जुड़ी है। यह तीनों केस के आरोपी पति या फिर रिश्तेदार है। छोटी—छोटी बातों पर घर में होने वाली तू—तू, मैं—मैं जब थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए। इससे पहले पुलिस ने सुलह कराने की कोशिश की थी।

दहेज में मांगे 25 लाख रुपए

महिला थाना पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी पति जसवीर कौर, सास हरप्रीत सिंह कौर, ननद जगजीत सेन गुप्ता, परवीन कौर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। आरोपी झारखंड के जमशेदपुर जिले के रहने वाले हैं। पीड़िता की शादी नवंबर, 2018 में हुई थी। पीड़िता बैंक में नौकरी करती है। आरोपी दहेज में उससे 25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पीड़िता का मायका भोपाल में निशातपुरा इलाके में हैं। चूना भट्टी थाना पुलिस ने 42 वर्षीय प्रभा बैरागी पति स्वर्गीय दीनदयाल की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी जेठ का बेटा कमलेश बैरागी है। विवाद पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

भाई की पत्नी को समझाने पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 294/323/506/34 का केस दर्ज किया गया है। शिकायत 21 वर्षीय शबनम पति शादाब खान ने दर्ज कराई है। वह पुतलीघर इलाके की रहने वाली है। आरोपी पीड़िता के भाभी शबा के भाई सलमान और शाहिद हैं। पीड़िता का आरोप है कि भाभी का मायका अहाता कल्ला शाह में हैं। वह अलग रहने के लिए उसके भाई पर दबाव डाल रही थी। पीड़िता इसी बात पर उसको समझाने पहुंची थी। जहां उसके भाईयों ने हमला कर दिया। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी पति इनामउर रहमान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दिव्यांग के रिश्तों पर भड़के परिजन 
Don`t copy text!