आत्महत्या करने जा रही दो महिलाओं को पुलिस ने बचाया

Share

पानी में छलांग लगाने से पहले पहुंची पुलिस

Thane News
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई। (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले में पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहीं दो महिलाओं को बचा लिया। महिलाएं आत्मघाती कदम उठाने ही जा रहीं थी, इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूझबूझ दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों को सुरक्षित बचा लिया। दोनों घटनाएं अलग-अलग इलाकों की है। बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस ने जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटनाएं मंगलवार की है। दोनों महिलाएं पारिवारिक कारणों से परेशान है, दुखी होकर आत्महत्या करना चाहती थीं। टिटवाला पुलिस थाने के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि वो रायता नदी पर बने पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक महिला नदी में छलांग लगाने जा रही है। उसने छलांग लगा भी दी थी लेकिन ब्रिज के पिलर में लगी रॉड में उसकी साड़ी फंस गई थी। लिहाजा वो लटक गई, इसी दौरान पुलिस की नजर उस पर पड़ गई।

समय न गंवाते हुए पुलिस महिला के पास पहुंच गई और उसे बचा लिया। पूछताछ में 60 वर्षीय महिला ने बताया कि वो कल्याण इलाके की रहने वाली है। जिंदगी से हारकर आत्मघाती कदम उठाना चाहती थी।

समुद्र में कूदी महिला

दूसरा मामला वर्सोवा क्रीक का है। जहां 45 वर्षीय महिला ने पुल से समुद्र में छलांग लगा दी। एमबीवीवी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मगंलवार दोपहर को महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसी दौरान एमबीवीवी पुलिस के एक कांस्टेबल ने उसे देख लिया। जैसे ही महिला ने पानी में छलांग लगाई। कांस्टेबल भी उसे बचाने के लिए कूद गया, और तैरकर उसे बचा लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वो घरेलू विवाद से परेशान थीं।

यह भी पढ़ें:   Gangster Ejaj Lakdawala गिरफ्तार, कभी हुआ करता था Daud Ibrahim का करीबी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों ही महिलाओं के परिजन को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। महिलाओं की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः पुलिस अधिकारी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!