Bhopal Dowry Case: लव मैरिज के बाद आखिरी रास्ता था थाने जाना

Share

Bhopal Dowry Case:  तीन साल से प्रताड़ित महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal Dowry Case
The Display

भोपाल। लव मैरिज के बाद एक महिला परेशान हो गई। उसने शादी अपनी मर्जी से की थी। इसलिए उसके माता—पिता का उसको सहयोग नहीं मिल रहा था। आखिरकार उसके पास थाने जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry Case) के ऐशबाग थाना क्षेत्र की हैं। महिला पिछले तीन साल से पति की प्रताड़ना को सहन कर रही थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रातड़ना (Bhopal Domestic Violence) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, एक अन्य महिला ने भी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

तीन साल पहले भाग कर की थी शादी

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कि 21 साल की महिला ने रविवार शाम लगभग चार बजे धारा 498ए/294/323/506/3/4 (प्रताड़ना, गाली गलौज, मारपीट, धमकाना और दहेज अधिनियम) का मुकदमा दर्ज हुआ हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मदर इंडिया कॉलोनी निवासी सचिन नीलकंठ (Sachin Neelkanth) को आरोपी बनाया हैं। मामले की जांच कर रही महिला अधिकारी एसआई कल्पना गूर्जर (SI Kalpana Gurjar) ने बताया दोनों ने घर से भागकर 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के परिजनों ने अपना लिया था। पीड़िता का मायका उज्जैन (Ujjain) का हैं। सचिन मजदूरी करता हैं। दोनों का दो साल का बेटा भी हैं। इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हैं। उसका बोलना है कि पति आए दिन शराब पीकर उससे मारपीट करता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद लॉक डाउन का भोपाल के इस व्यक्ति पर पड़ा असर, लेकिन फायदा कोई दूसरा ले गया

यह भी पढ़ें:   Covid—19: कहीं अफसरों के बिगड़े बोल तो कहीं मिसाल बने

पैसे—गाडी की मांग करता है

Bhopal Dowry Case
The Display

जांच अधिकारी ने बताया सचिन शराब के नशे में पत्नी से पैसों की मांग करता हैं। उसका बोलना है वह उसके पिता से पैसे लेकर आए। जिससे वह गाड़ी और मोबाइल खरीद सके। वह 31 दिसंबर को शराब के नशे में घर आया था। उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी। रिपोर्ट करने के बाद महिला उसके पिता के साथ मायके चली गई। इधर, महिला थाना पुलिस ने 39 साल की महिला की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।

आठ साल पहले हुई थी शादी

Bhopal Dowry Case
सांकेति​क चित्र

महिला थाना पुलिस ने रविवार शाम लगभग छह बजे आरोपी पति अब्दुल नईम, देवर अब्दुल अजीम और दोनों ननद नुसरत—शिफा को आरोपी बनाया हैं। पुलिस ने धारा 498ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया उसकी शादी आठ साल पहले दिसंबर, 2012 में हुई थी। उसका ससुराल यूनानी सफा खाना के पास जहांगीराबाद में हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे कम दहेज के ताने मारा करते थे। विरोध करने पर उसे मानसिक और शरीरिक यातना देते थे। पति मायके से पांच लाख रूपया और कार लाने की मांग कर रहा हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में अकेली औरत पाकर कर रहा था मनमानी
Don`t copy text!