Bhopal Molestation Case: पति की बीमारी का आरोपी उठाना चाहता था फायदा

Share

Bhopal Molestation Case: सिरफिरे की दीवानगी महिला के घर तक पहुंची

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) के रोजाना नए मामले सामने आ रहे है। बीती रात शहर के चार थानों में छेड़छाड़ के मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए हैं। सभी घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। इधर, पति की बीमारी की आड़ में एक आरोपी फायदा उठाना चाहता था। महिला से मिलने के लिए सिरफिरा घर तक पहुंच गया। आरोपी लंबे अरसे से महिला को परेशान कर रहा था।

चार साल से कर रहा पीछा

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया 27 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला भोपाल कलेक्टर में नौकरी करती है। पड़ोस में आरोपी पिंकू अहिरवार (Pinku Ahirwar) रहता है। वह पिछले चार साल से महिला का पीछा कर रहा है। महिला के समझाने पर भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इसकी शिकायत महिला ने पति से भी की थी। महिला का पति भी आरोपी को समझा चुका है। जिसके बाद आरोपी ने महिला को परेशान नहीं किया। कुछ दिन पहले से उसकी दोबारा हरकतें शुरू हो गई। इसी बीच महिला भी पति की बीमारी के कारण परेशान रहने लगी थी।

घर पहुंचा आरोपी

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

महिला ने बताया सोमवार रात पति बीमारी के कारण घर में आराम कर रहे थे। उसकी सास—ननद भी घर में थी। तभी आरोपी पिंकू अहिरवार (Pinku Ahirwar) घर आ गया। महिला ने दरवाजा खोला तो देखा आरोपी उसके सामने था। वह उससे कहने लगा कि वह उसे पसंद करता है। क्या वह उसके साथ संबंध बनाएगी। आरोपी की यह बात सुनकर महिला के होश उड़ गए। उसको चेताया गया तो आरोपी हाथापाई पर उतर आया। महिला की सास—ननद भी कमरे से बाहर आ गई। जिसके बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने रात आठ बजे धारा 354क/354घ/294/506 (छेड़छाड़, गाली गलौज, धमकाने) का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry News:  भेल सुपरवाइजर और उसके बेटे पर मुकदमा दर्ज

दोस्त के बोलने पर दिए थे पैसे

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया 27 वर्षीय युवती जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती डीबी मॉल में प्राइवेट नौकरी करती है। युवती का एक दोस्त जमाल है। उसने युवती को फोन पर बोला की उसके दोस्त आकाश चौबे को कुछ पैसों की जरूरत है। अगर उसके पास हो तो वह उसे पैसे दे दे। जमाल की बात पर राजी होकर युवती ने आकाश को 60 हजार रूपए दे दिए। तीन—चार दिन बाद आकाश ने पैसे नहीं लौटाए तो युवती उससे मिलने करबला पहुंच गई। वहां पैसे मांगने पर आकाश ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात ढाई बजे धारा 354/294 (छेड़छाड़ और गाली—गलौज) का मुकदमा दर्ज किया है।

फुल्की वाले ने छेड़ा

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मोहल्ले में आरोपी अरूण फुल्की का ठेला लगाता था। युवती अक्सर फुल्की खाने जाती थी। दोनों के बीच अच्छी बातचीत हो गई थी। परिवार इस बात से नाराज था। इसलिए परिवार की बात मानकर युवती ने उससे किनारा कर लिया। सोमवार को अरूण युवती से मिलने घर पहुंच गया था। हालांकि परिजनों को देखते ही आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने सुबह 11 बजे धारा 452/354/354घ/ (घर में घुसना और छेड़छाड़) का मुकदमा दर्ज किया है।

घर के बाहर युवती का पकड़ा हाथ

नजीराबाद थाना पुलिस ने बताया 20 साल की युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती कक्षा आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। उसके पिता पहले लाईन मेन की नौकरी करते थे। वहां से रिटायर होने के बाद पिता खेती किसानी करते है। घटना वाली शाम युवती घर से बाहर घुम रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी शैलेंद्र मीना वहां आया और युवती से अश्लील बात करने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर वह गाली—गलौज देकर भाग गया। पुलिस ने धारा 354/354घ/354क/294/506 (छेड़छाड़, गाली—गलौज और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Jail Gang War: चम्मच—चादर से औजार बनाकर बदमाशों ने एक—दूसरे पर किए हमले

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!