UP Minor Gang Rape: चार आरोपियों ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी

Share

UP Minor Gang Rape: मासूम बच्ची की हालत नाजुक, संदिग्धों की तलाश में दबिश जारी

UP Minor Gang Rape
6 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपियों का पुलिस ने जारी किया स्क्रैच

मेरठ। चार हैवानों के चंगुल में छह साल की बच्ची फंस गई। हैवान उसको नोंचते—खरोंचते रहे। उसकी हालत बेहद नाजुक है। यह दिल दहला देने वाली दरिंदगी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime News) के हापुड़ (Hapud Minor Gang Rape) जिसे से पता चल रही है। आरोपी दुष्कर्म के बाद बच्ची (UP Minor Gang Rape) को छोड़कर भाग गए। पुलिस आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

दो महिलाएं बनी चश्मदीद

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को जबरन बाइक मे बैठाकर जंगल की तरफ ले गए थे। वहां मासूम के साथ रेप किया और छोड़कर भाग गए। गढ़मुक्तेश्वर (Garhmukteshwar) के सीईओ (CEO) ने बताया कि दो महिलाओं ने आरापियों को देखा था जब वे बच्ची को जबरन बाइक में बैठा रहे थे। दोनों महिलाओं ने आरोपियों का पोट्रेट बनाया है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इलाकों मे नाकाबंदी कर दी गई है। यह दिल दहला देने वाली घटना 6 अगस्त को हुई थी। जिसके बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें: कोविड अस्पतालों में लगातार हो रहे हैं हादसे, विजयवाड़ा के कोविड अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत

बच्ची की हालत गंभीर

बच्ची को मेरठ मेडिकल कॉलेज (Merath Medical College) में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर धीरज (Doctor Dhiraj) ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह डैमेज हैं। उसके आंत की सर्जरी की गई है। फिलहाल वह अभी बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं। बच्ची को मनोचिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। ताकि उसकी मनोस्थिति में सुधार लाकर आरोपियों के संबंध जानकारी जुटाई जा सके।

यह भी पढ़ें:   UP News: पुलिस को उसकी ड्यूटी बताई तो दंगा कराने की एफआईआर दर्ज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!