MP Congress का बेड़ा “गंगा जल” लगाएगा पार

Share

MP Congress: उप चुनाव की तैयारियों के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान का आगाज

MP Congress
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार (MP Congress) 15 महीने चलने के बाद बागी विधायकों की वजह से गिर गई थी। बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब इन्हीं 27 सीटों पर मध्यप्रदेश में उप चुनाव (MP By Election) होने वाले हैं। इसमें भी कांग्रेस धर्म का सहारा लेने जा रही है। उसने गंगाजल को हाथ में लेकर एक अभियान (Congress Gangajal Campaign) चलाने का ऐलान कर दिया है। इसका नाम कांग्रेस ने शुद्ध के लिए युद्ध दिया है। यह नाम पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (MP Former CM Kamal Nath) के कार्यकाल में भी चलाया गया था।

यह भी पढ़ें: कमल नाथ को कुर्सी से उतारकर फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह आदेश निकालकर लिया बदला

मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

मध्यप्रदेश कांग्रेस होने वाले उप चुनाव में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्य़क्ष कमलनाथ (MP Congress President Kamal Nath) ने कहा है कि मतदाताओं ने वोट तो हमें ही दिया था। लेकिन, विधायकों के बागी होने की वजह से मतदाताओं के वोट अशुद्ध हो गए हैं। इसलिए मतदाताओं के अंर्तमन के शुद्धीकरण के लिए कांग्रेस यह अभियान शुरू करने जा रही है। मतदाताओं के वोट को गंगाजल से शुद्ध किया जाएगा।

घर—घर गंगाजल

गुुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव को मद्देनजर शुद्ध के लिए युद्ध (Shudh Ke Liye Yudha) अभियान की शुरुआत की। इसके तहत कांग्रेस 27 सीटों पर जहां चुनाव होने हैं वहां घर—घर जाकर आधा लीटर गंगाजल बांटेगी। अभियान का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस मोर्चा प्रकोष्ठ समन्वयक अर्चना जायसवाल (Archana Jaisawal) करेगी। गंगाजल अभियान वितरण का संयोजक हिमांशु यादव (Himanshu Yadav) को बनाया गया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आग लगाकर पानी की टंकी में कूदा, रेत में मचला फिर भी नहीं बचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!