Bhopal Rape Case: नहाती बहू को बाथरुम के वेंटीलेशन से झांकता था जेठ

Share

पति की गैरमौजूदगी में दो बार अस्मत लूटी, तीसरी बार भय सताया तो माता—पिता के साथ थाने पहुंची

Bhopal Kolar Thane Main Balatkar Mamla
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। यहां एक व्यक्ति पर उसकी बहू ने बलात्कार (Bhopal Rape Case) करने का आरोप लगाया है। बहू उसकी नीयत ससुराल में ही ताड़ चुकी थी। वह उसको नहाते वक्त बाथरुम के वेंटीलेशन से झांकता था। उसकी हरकतों से तंग आकर पीड़ित महिला मायके के नजदीक रहने आ गई थी। लेकिन, यहां भी आरोपी ने उसको अकेला पाकर दो बार कमरे में बंधक बनाकर बलात्कार (Bhopal Jeth Ne Kiya Bahu Ka Rape) किया। वह डर गई थी और सदमे में थी। उसको एफआईआर कराने पर पति का साथ नहीं मिला है। वह पत्नी के आरोपों को झूठा बता रहा है।

घटना कोलार थाना क्षेत्र के प्रियंका नगर (Kolar Priyanka Nagar Main Rape Case) इलाके की है। यहां महिला अपने पिता के मकान में ही रहती है। महिला ने शिकायत 1 जून की दोपहर थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376/376 2 एन/342/506 बलात्कार, रिश्तेदार से बलात्कार, बंधक बनाने और धमकाने के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पीड़िता थाने में अपने माता—पिता के साथ पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति इन आरोपों पर भरोसा नहीं कर रहा है। इसलिए उसका साथ नहीं मिलने पर वह माता—पिता के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आई है।

एक औरत से चल जाता है काम

पीड़िता की उम्र 20 साल है। उसका मायका कोलार में है। शादी राजगढ़ जिले में अक्टूबर, 2018 में हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद बाथरुम में नहाते वक्त उसको अहसास हुआ कि उसका आरोपी जेठ वेंटीलेशन से झांक रहा है। उसने विरोध किया तो आरोपी कहने लगा कि परिवार तेरे इन आरोपों को मानने तैयार नहीं होगा। बदनामी उसकी ही होगी और उसको ससुराल से निकाल दिया जाएगा। शादी नई हुई थी इसलिए भय में किसी से कोई बात नहीं बताई। लेकिन, वह जेठ की हरकतों को लेकर परेशान रहने लगी। इस वजह से वह बीमार हो गई। इलाज के लिए उसको सितंबर, 2019 में मायके वापस आना पड़ा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मित्रों होटल कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत 
जब मौका मिलता वह आ धमकता

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जेठ की हरकतों से तंग आकर वह पति के साथ भोपाल में रहने लगी। पति आटो चलाता था और पिता ने उसको मकान भी रहने दिया था। उसने बताया कि नवंबर, 2019 को उसका जेठ घर आया था। उस वक्त पति आटो चलाने गया था। छोटे भाई का पूछने के बाद उसने पहली बार जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। कुछ महीने वह नहीं आया तो युवती खामोश हो गई। लेकिन, 22 मई को आरोपी जेठ फिर घर आया और दूसरी बार ज्यादती की। इस घटना को अभी चार दिन हुए थे कि पति की दादी का निधन हो गया। पति अपने पुश्तैनी घर चला गया। उसके घर जाते ही वह सदमे में आ गई। उसका कहना था कि जेठ फिर आकर उसकी अस्मत लूट लेगा।

पति मानने को राजी नहीं

ससुराल में हुई घटना और भोपाल में दो बार हुई ज्यादती का मामला साहस करके युवती ने अपनी मां को बता दिया। जिसके बाद फोन पर पति को सारी कहानी बताई गई। पति आरोपों से इनकार करते हुए जेठ को सही आदमी बता रहा था। पीड़ित युवती का कहना है कि उसके ससुराल में सास—ससुर के अलावा दो ननद, एक देवर भी है। लेकिन, उसको शिकायत सिर्फ जेठ से ही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी मिलना बाकी है।

खबर को शेयर करें

क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: दहेज लोभी परिवार ने मांगे 30 लाख रूपए
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!