MP Political News: एमपी में चेहरे के साथ उतरेगी आप: डॉ संदीप पाठक

Share

MP Political News: राजधानी में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का होगा रोड शो, तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गया टारगेट, हिंदू नववर्ष में एमपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का होगा ऐलान

MP Political News
गांधी भवन में पत्रकारों से चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जाते हुए राज्य सभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक।

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार फिर आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने जा रही है। यह इसका दूसरी बार जनता के सामने प्रदर्शन होगा। इसी तारतम्य में चुनावी शंखनाद करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भोपाल आ रहे हैं। चुनावी रैली 14 मार्च को आयोजित की गई है। इन्हीं तैयारियों को लेकर भोपाल (MP Political News) के गांधी भवन में दो दिवसीय कार्य योजना आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताई जा रही है। जिसके बारे में जानकारी देने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्य सभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक प्रदेश में लगातार दौरे कर रहे हैं। पार्टी रणनीति को लेकर उन्होंने शनिवार दोपहर गांधी भवन में पत्रकारों से भी चर्चा की।

इसलिए भंग की गई पूर्व की प्रदेश कार्यकारिणी

डॉक्टर संदीप पाठक (MP Dr Sandeep Pathak) ने कहा कि प्रदेश में इस बार सभी सीटों पर वह अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। पार्टी किसी भी संगठन से गठबंधन नहीं करेगी। उम्मीदवार के लिए मानक तय किए गए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकास का रोडमैप बनाकर काम करेगी। हमारे आने की सुगबुगाहट से ही सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने बजट में वह नीतियां अपनाना शुरू कर दी है जो दिल्ली और पंजाब में लागू हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में 14 मार्च को अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की जनसभा का कार्यक्रम है। इसके बाद एक पखवाड़े के भीतर में प्रदेश कार्यकारिणी जनता के सामने होगी। उल्लेखनीय है कि इसी महीने 22 मार्च से हिंदू नव वर्ष शुरू होने जा रहा है। जबकि 30 मार्च को रामनवमी का त्यौहार भी है। पूर्व की प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष रहे पंकज सिंह (Pankaj Singh) भी पत्रकार वार्ता में मौजूद थे। उन्हें 2018 में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कुर्सी सौंपी गई थी।

भेल दशहरा मैदान में होगी जनसभा

आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल 14 मार्च को राजधानी में शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं। इसके लिए सभी विधानसभा प्रभारियों (MP Political News) की तैयारियों को लेकर भोपाल में बैठक बुलाई गई है। केजरीवाल की यात्रा विमानतल से रोड शो की शक्ल में गोविंदपुरा स्थित भेल दशहरा मैदान में पहुंचेगी। इसमें पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने की योजना है। इससे एक महीना पहले पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता बनाने की मुहिम छेड़ी गई थी। रैली में विधानसभा टिकट के उम्मीदवार अपने शक्ति प्रदर्शन के जरिए राष्ट्रीय संयोजक के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। पत्रकारों से चर्चा के बाद आईएस मौर्य (IS Mourya)  ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। मौर्य इससे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। इसी तरह एनसीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजू भटनागर (Raju Bhatnagar) ने भी आप पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों को डॉक्टर संदीप पाठक ने पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

कांग्रेस मुकाबला नहीं करती हम चुनौती देने को तैयार

MP Political News
गांधी भवन में शनिवार को राज्य सभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक बसपा के पूर्व अध्यक्ष को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए।

डॉक्टर संदीप पाठक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे देश में महंगाई चरम पर है। आलम यह है कि आम नागरिकों के पोष्टिक तत्व मिलने के अधिकार से जनता अब वंचित हो रही है। पार्टी हमेशा सकारात्मक राजनीति करती आई है। जोड़—तोड़ पर पार्टी भरोसा नहीं करती है। कांग्रेस के आरोपों जिसमें आप पार्टी को भाजपा की बी पार्टी कहा जाता है, उसको लेकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस मैदान में नहीं रहती। हमारी पार्टी जनता से बनी है और जनता के बीच काम करती है। गुजरात में कांग्रेस ने भाजपा के सामने चुनाव नहीं लड़ा। उसने पहले ही घुटने टेक दिए। कई अन्य जगहों पर भी हुए चुनाव में उसे वैशाखी की आवश्यकता पड़ी है। जबकि आप अपनी दम पर भाजपा से सीधे टक्कर ले रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो आम आदमी पार्टी उन सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है जहां भाजपा का कैडर नाराज चल रहा है या फिर प्रतिशत कम आए हैं। इसके अलावा विंध्य और बुंदेलखंड को लेकर वह विशेष रणनीति बनाए हुए हैं। केजरीवाल 14 मार्च को आयोजित रैली में भाजपा सरकार के लिए भाषण देकर शंखनाद कर सकते हैंं। हालांकि अब तक उन्होंने प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को लेकर सीधा हमला कभी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: भाषा के भंवर में उलझी पुलिस

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!