खुलासा: आठ साल का मासूम अपने पिता की गोली का हुआ शिकार 

Share

नए साल के जश्न में डूबी दिल्ली में हुई दो हत्याएं, एक महिला तो एक मासूम

दिल्ली। नए साल के जश्न यानि 31 दिसम्बर की दरम्यानी रात दिल्ली में दो हत्याएं हुई। एक न्यू उस्मानपुर नगर थाने और दूसरी मांटीगांव में दर्ज हुई। मांटीगांव वाली घटना में दो दिन बाद खुलासा हो गया। जबकि न्यू उस्मानपुर वाली घटना में पुलिस को पांच दिन तक जांच करनी पड़ी। जांच के दौरान पता चला कि गोली मृतक के पिता यासीन ने चलाई थी। जिसें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मासूम की मौत का मामला
पूर्वोत्तर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में रहने वाले 42 वर्षीय यासीन ने नए साल के जश्न में हर्ष फायरिंग की। जिसमें उसके ही नाबालिग पुत्र रेहान के दाहिने गाल पर गोली लग गई। गोली लगने के बाद रेहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि गोली उसके पिता यासीन की बंदूक से निकली थी। आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला की मौत का मामला
इधर…जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के पूर्व विधायक राजू सिंह ने नए साल पर अपने फॉर्म हाउस में पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान जमकर हर्ष फायरिंग हुई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की और कुछ दिनों में आरोपी पूर्व विधायक, उसकी पत्नी रेणु सिंह और सेक्रेटरी को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक पर हत्या और पत्नी व सेक्रेटरी पर सबूत मिटाने के आरोप है।
न्यू उस्मानपुर पुलिस के मुताबिक जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो उसने बताया कि उत्तरप्रदेश के लोनी निवासी रवि कश्यप (21) से आरोपी यासीन ने बंदूक खरीदी थी। नए साल के जश्न में हवा में गोली चलाई थी, लेकिन दुर्घटनावश गोली वहां मौजूद उसके बेटे को लग गई। पुलिस ने कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार भी बरामद हो गया है।
फार्महाउस शूटिंग मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व विधायक और उसकी पत्नी व सेक्रेटरी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी व सेक्रेटरी पर पुलिस ने सबूत मिटाने के आरोप लगाए है। मामले में पुलिस नए सिरे से जांच कर रही है। क्योंकि पुलिस को अभी तक गोली का खोखा और आरोपियों के कपड़े बरामद नहीं हुए है।
यह भी पढ़ें:   Fake Currency : लैपटॉप और प्रिंटर से छापे करोड़ों के नकली नोट, एनआईए ने दबोचा
Don`t copy text!